{"_id":"63b7e5686bdf335f7054f649","slug":"car-collided-with-a-tree-and-fell-into-a-ditch-in-hardoi-one-died-and-three-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: पेड़ से टकराकर खाई में गिरी कार, एक की मौत और तीन घायल, पुलिस ने ट्रैक्टर से खींचकर निकलवाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: पेड़ से टकराकर खाई में गिरी कार, एक की मौत और तीन घायल, पुलिस ने ट्रैक्टर से खींचकर निकलवाया शव
Fri, 06 Jan 2023 02:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 06 Jan 2023 02:41 PM IST
सार
सीतापुर रोड पर इटौली पुल के पास घने कोहरे के चलते एक कार पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में सीतापुर रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इनमें से दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक को इलाज के लिए लखनऊ के मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
कोतवाली टड़ियांवा इलाके के सीतापुर रोड पर इटौली के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, कछौना कोतवाली क्षेत्र के टिकारी निवासी सुनील कुमार (45) पुत्र राजाराम अपने तीन दोस्तों इस्तकीम (25) पुत्र रहीस निवासी उमरारी बेनीगंज, गोरे सिंह (30) और कमलेश (35) के साथ हरदोई आया था।
विज्ञापन
यहां से देर रात सभी एक कार से हरदोई से बेनीगंज जा रहे थे। इटौली पुलिस चेक पोस्ट के पास घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से कार टकराकर खाई में जा गिरी। हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस्तकीम को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गाड़ी से निकलवाया और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का हादसे की सूचना दे दी गई है।