Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seats on special trains are fully booked ahead of the festival

Hardoi News: त्योहार से पहले विशेष ट्रेनों में भी सीटें फुल, वेटिंग 200 के पार

Sat, 31 Oct 2026 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Seats on special trains are fully booked ahead of the festival
हरदोई। दिवाली से पहले घर पहुंचने की तैयारी कर रहे दूसरे जिलों में रहने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नियमित ट्रेनों के बाद अब विशेष ट्रेनों में भी आरक्षित सीटें मिलना मुश्किल हो गया है। दिल्ली और पंजाब से चलकर हरदोई से गुजरने वाली करीब पांच ट्रेनों में त्योहार तक सीटें फुल हो चुकी हैं। स्थिति यह है कि दिल्ली और पंजाब से चलने वालीं ट्रेनों में सीटें नहीं हैं और यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले के तमाम लोग दिल्ली और पंजाब के अलग-अलग शहरों में रहकर नौकरी करने से लेकर पढ़ाई तक करते हैं। त्योहार पर सभी अपने घर वापस आते हैं। यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना पर रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। रेलवे ने ऐसी पांच जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई हैं जो अलग-अलग तिथियों पर चल रही हैं। विशेष ट्रेनों के चलने से यात्रियों को समय से घर पहुंचने की आस थी लेकिन ज्यादा किराया होने के बाद भी विशेष ट्रेनों में भी कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली से आने वालीं ट्रेनों के स्लीपर कोच में प्रतीक्षा सूची करीब 200 तक पहुंच गई है जबकि वातानुकूलित कोच में दिवाली से पहले ही नो-रूम की स्थिति बन गई है। वहीं पंजाब के अलग-अलग स्टेशनों से चलकर हरदोई आने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। इन ट्रेनों के स्लीपर कोच में प्रतीक्षा सूची करीब 100 तक पहुंच गई है। विशेष ट्रेनें भी यात्रियों की भीड़ के आगे कम पड़ती नजर आ रही हैं। स्टेशन अधीक्षक नरसीलाल मीणा ने बताया कि रेलवे ने यात्रियों के लिए कई ट्रेनें चलाई हैं, यात्री लिंक ट्रेनों का भी प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विशेष ट्रेनों की यह है स्थिति
दिवाली से पहले तक किसी विशेष ट्रेन में अब सीटें नहीं बची हैं। ट्रेन 04210 दिल्ली से बनारस में स्लीपर में 215 की प्रतीक्षा सूची जबकि एसी में सात नवंबर को नो-रूम हो गया। ट्रेन 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर में स्लीपर में 94 प्रतीक्षा सूची और एसी में 75 प्रतीक्षा सूची है। इसी प्रकार पंजाब के अमृतसर से चलने वाली ट्रेन 04668 अमृतसर बरौनी के स्लीपर में 61 और एसी में 13 प्रतीक्षा सूची है। फिरोजपुर से चलने वाली ट्रेन 04616 फिरोजपुर-पटना एक्सप्रेस के स्लीपर में 39 और एसी में नो-रूम हो गया है। वहीं चंडीगढ़ से चलने वाली ट्रेन 04512 चंडीगढ़-पटना के स्लीपर में 33 और एसी में 14 प्रतीक्षा सूची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed