फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car and bike collide, jam on main road for one hour

Kanpur News: कार व बाइक भिड़ी मुख्य मार्ग पर एक घंटे लगा रहा जाम

Fri, 05 Jul 2024 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 05 Jul 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Car and bike collide, jam on main road for one hour
झींझक। नगर के खादी आश्रम के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार मां बेटे घायल हो गए। हादसे के बाद एकत्र हुए लोग आपस में विवाद करने लगे। इससे मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस के पहुंचने पर यातायात सामान्य कराया गया।
विज्ञापन

कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के मिग्धा निवादा निवासी विवेक शुक्रवार दोपहर तीन बजे के करीब मां पप्पी को लेकर बाइक से ननिहाल पालनगर आ रहा था। खादी आश्रम के पास पहुंचने पर सामने से आई एक तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। हादसे में सड़क पर गिर कर मां-बेटे घायल हो गए। इधर हादसे देख स्थानीय लोग एकत्र हो गए। कुछ देर बाद घायलों के रिश्तेदार भी जा पहुंचे और कार सवार लोगों से विवाद करने लगे। बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक पड़े रहने व कार के खड़े होने के कारण जाम लगना शुरू हो गया। झींझक नहर व मंगलपुर की ओर से आने वाले वाहन सवार जाम में फंसने लगे। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को झींझक अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद करीब चार बजे यातायात सामान्य हो सका। घायलों के झींझक पहुंचने पर डॉ. धीरेंद्र सिंह ने विवेक का पैर टूटने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि मामूली चोट आने पर पप्पी को घर जाने दिया। थानाध्यक्ष मंगलपुर देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे की वजह से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ था। मौके पर पहुंच पुलिस ने वाहन हटवा कर जाम खुलवा दिया था। किसी ने अभी हादसे को लेकर तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed