दोस्त की शादी में महिला मित्र के साथ जा रहा था युवक, पहुंचने से पहले ही मौत ने दी दस्तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले के अनंतराम हाईवे पर शुक्रवार सुबह शादी में महिला मित्र के साथ दिल्ली से बनारस जा रहे युवक की कार ट्रेक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेक्टर से लड़ते ही कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा तो युवक और युवती को खून से लथपथ पाया। युवक को तो आसानी से निकाल लिया गया पर युवती कई घंटो तक कार में ही फंसी रही।
अनंतपुर (आंध्र प्रदेश) के मणिकासिरा निवासी रवि तेजा (35) पुत्र जयदेव कुमार सिविल लाइन नोजराबाद (छत्तीसगढ़) निवासी मित्र स्वाति नाडिया (28) पुत्री प्रकाश बी नाडिया के साथ कार से दिल्ली से बनारस एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में अनंतराम हाईवे पर सुबह लगभग पांच बजे कार चला रहे रवि को झपकी आ गई और इससे कार आगे जा रहे आलू की बोरियों से लदे ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा घुसी।
वह वर्तमान में इंस्टीट्यूट के हॉस्टल में ही रह रही थी। रवि ने बताया कि गुरुवार की रात दोनों कार से अपने दोस्त अनुज की शादी में शामिल होने के लिए बनारस के लिए निकले थे। कोतवाली पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर युवती की मौत पर घायल रवि तेजा का रो-रो कर बुरा हाल था। उपनिरीक्षक अवधेश त्रिवेदी ने फोन से मृतक युवती के परिजनों को हादसे की सूचना दी।