फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car accident due to lizard

एक छिपकली की वजह से पलट गई कार, छात्रा की मौत, 3 घायल

Mon, 04 Feb 2019 08:38 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Feb 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
Car accident due to lizard
छिपकली आने से पलटी कार - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के तकिया गांव के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में डीएड छात्रा की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मैनपुरी जनपद के भटपुरा बेवर निवासी दीक्षा (23) पुत्री पंकज मिश्रा लखनऊ के मोहान रोड स्थित शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में डीएड(डिप्लोमा इन एजुकेशन) में प्रथम वर्ष की छात्रा थी। लखनऊ के बुद्धेश्वर चौराहा स्थित एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। कुछ दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर आई थी।
विज्ञापन

रविवार को दीक्षा बहन मानसी (20) व बेवर मैनपुरी के श्यामपुर निवासी शरद सिंह चौहान (25) पुत्र जितेंद्र सिंह के साथ लखनऊ जाने के लिए घर से निकली थी। मानसी के अनुसार एक्सप्रेस-वे पर उन्होंने आगरा से लखनऊ जा रही कार में लिफ्ट ली थी। कार सीतापुर के वजीरनगर निवासी मो. सईद चला रहा था।

 

दोपहर करीब एक बजे कार जैसे ही बांगरमऊ के तकिया गांव के पास पहुंची तभी अचानक मो. सईद की सीट के पास एक छिपकली आ गई थी। कार चलाते हुए सईद ने कई बार उसे हाथ से हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान कार अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

 

हादसे में दीक्षा कार से बाहर निकल सड़क किनारे सुरक्षा के लिए लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मानसी, शरद व कार चला रहे मो. सईद घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस ने घायलों को लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दीक्षा और शरद को जिला अस्पताल व मो. सईद को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed