फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Capsule pacemaker will maintain normal heartbeat

Kanpur News: कैप्सूल पेसमेकर सामान्य बनाए रखेगा दिल की धड़कन

Sun, 25 Jan 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Capsule pacemaker will maintain normal heartbeat
कानपुर। आईएमए एकेडमी ऑफ मेडिकल स्पेशियलिटीज (आईएमए एएमएस) के बैनर तले आयोजित वैज्ञानिक सीएमई में हृदय के इलाज की तकनीकों के अपडेट के संबंध में बताया गया। दिल्ली के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेका कुमार एवं डॉ. राहुल चंदोला ने बताया कि कैप्सूल बराबर पेसमेकर से दिल की धड़कन भी सामान्य रहती है और दिल की पंपिंग क्षमता पूरी तरह बनी रहती है। पेसमेकर 15 वर्ष तक काम करता है।
विज्ञापन

सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन आईएमए भवन के सभागार में किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि पहले जो पेसमेकर लगाया जाता था, उसमें संक्रमण और दूसरी जटिलताएं होने का खतरा होता है। एक अवधि के बाद बैटरी भी बदलनी पड़ती है लेकिन इस कैप्सूल पेसमेकर से ये समस्याएं नहीं होती। कैप्सूल पेसमेकर पैर की फीमोरल नस से सीधा दिल में पहुंचा दिया जाता है। इस मौके पर आईएमए एएमएस के चेयरमैन डॉ. कुणाल सहाय, आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, डॉ. नंदिनी रस्तोगी, डॉ. गुल शगुफ्ता, डॉ मोहित खत्री, डॉ. आरपीएस भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed