फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cancer-stricken businessman accuses son and daughter-in-law of usurping property; case registered against seven.

Kanpur News: कैंसर पीड़ित कारोबारी ने बेटे-बहू पर संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप, सात पर रिपोर्ट

Mon, 03 Aug 2026 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Cancer-stricken businessman accuses son and daughter-in-law of usurping property; case registered against seven.
कानपुर। कोहना थाना क्षेत्र के तिलकनगर निवासी 76 वर्षीय कैंसर पीड़ित कारोबारी सुभाष चंद्र गुप्ता ने बेटे, बहू समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2011 में क्रॉसवेज इंफ्राटेक नाम से एक पार्टनरशिप फर्म बनाई थी जिसमें उनकी 45 प्रतिशत, छोटे बेटे आशीष गुप्ता की 45 प्रतिशत और पुत्रवधू मनिका गुप्ता की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। वर्ष 2021 से कैंसर और बढ़ती उम्र के कारण वह फर्म का संचालन नहीं कर सके जिसका उन लोगों ने फायदा उठाया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि उनकी जानकारी और सहमति के बिना फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिये उनकी स्वयं अर्जित संपत्तियों को फर्म में शामिल कर लिया गया। इसके बाद उन्हें फर्म से बाहर कर करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर कब्जा करने और उन्हें बेचने की साजिश रची गई। आरोप है कि पहले भी उनकी एक संपत्ति को उनकी अनुमति के बिना बेच दिया गया था। जब उन्होंने फर्म के दस्तावेज और हिसाब-किताब मांगा तो लगातार टालमटोल किया गया।
विज्ञापन

बाद में कानूनी नोटिस के जवाब से पूरे मामले की जानकारी हुई। उन्होंने बेटे आशीष, पुत्रवधू मनिका, राजकुमार गुप्ता, संध्या गुप्ता, आयुष्मान, कर्मचारी राजू, अन्य सहयोगी पर आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोहना थाना प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed