फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Campaign intensified to connect 232105 women to groups

Kanpur News: 232105 महिलाओं को समूह से जोड़के के लिए अभियान तेज

Sun, 01 Mar 2026 02:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 01 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Campaign intensified to connect 232105 women to groups
कानपुर देहात। जिले की 325717 महिलाएं राशनकार्ड धारक हैं। इन महिलाओं को समूह से जोड़कर उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें एनआरएलएम विभाग की टीम ने अभी तक 93612 महिलाओं को समूह से जोड़ लिया है। जबकि 232105 अभी शेष हैं। जिसके लिए अभियान को तेजी से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में संचालित नौ हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे जुड़ी करीब एक लाख से अधिक महिलाएं स्वयं का कारोबार कर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही है। शासन के निर्देश पर योजना के तहत अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड धारक परिवार की महिलाओं को समूह से जोड़कर कारोबार शुरू करने के लिए प्रेरित किया जाना है। उपायुक्त एनआरएलएम ने सभी डीएमएम को लक्ष्य निर्धारित करते हुए ब्लॉकवार जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक तौकीर आलम ने बताया कि अभी तक चले अभियान में सबसे अधिक रसूलाबाद में कार्डधारक 42442 महिलाएं हैं। इनमें 11352 को समूह से जोड़ा जा चुका है। वहीं दूसरे नंबर में अमरौधा ब्लॉक में 39031 महिलाएं है, जहां 9073 को प्रेरित करते हुए समूह से शामिल किया गया है। जबकि सबसे कम डेरापुर में 24220 महिलाओं को लक्ष्य से जोड़ने का लक्ष्य है। अभी तक इनमें 7816 को समूह से जोड़ा गया है। इसके अलावा अन्य ब्लॉकों में भी अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक जुड़ चुकी महिलाओं को जल्द ही आरसेटी से उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षित कर कारोबार शुरू करने को प्रेरित किया जाएगा। इन्हें काम को शुरू करने के लिए सीसीएल के तहत करीब 1.5 लाख रुपये तक का कम ब्याज की दर पर ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
वर्जन.......
अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड धारक परिवार की महिलाओं को समूह से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए डीएमएम को निर्देशित किया गया है। अभी तक समूह से जुड़ चुकी महिलाओं को जल्द ही अलग-अलग बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही ऋण उपलब्ध कराते हुए कारोबार शुरू करने में योजना अनुसार मदद भी की जाएगी। - गंगाराम वर्मा, उपायुक्त, एनआरएलएम
....................
कार्ड धारक महिलाओं को समूह से जोड़ने की स्थिति पर एक नजर
ब्लॉक- कार्ड धारक- समूह से जुड़ी महिलाएं- बची हुई महिलाएं
अकबरपुर-34376-8948-25428
अमरौधा-39031-9073-29958
डेरापुर-24220-7816-16404
झींझक-28915-8051-20864
मैथा-37514-10113-27401
मलासा-29942-10516-19426
राजपुर-30477-8005-22472
रसूलाबाद-42442-11352-31090
संदलपुर-24348-9229-15119
सरवनखेड़ा-34452-10509-23943
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed