फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   calsh between to community at kanpur

कानपुर में दो समुदायों में पथराव, लाठीचार्ज

Thu, 06 Apr 2017 02:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 06 Apr 2017 02:01 AM IST
सार

- जवारा विसर्जन यात्रा निकालने के दौरान हुआ विवाद, कई घायल
- पत्थरबाजी में एसपी भी चुटहिल, 15 से ज्यादा हिरासत में
- भीड़ जवारा विसर्जन न करने पर अड़ी, इंस्पेक्टर से हाथापाई

विज्ञापन
calsh between to community at kanpur
डेमो

विस्तार

विज्ञापन

नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को अकबरपुर कसबे के कालीगंज मोहल्ला स्थित मंदिर से जवारा विसर्जन यात्रा निकालने पर दो समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ। पथराव में दोनों ओर से कई लोग घायल हुए। एसपी भी जख्मी हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज करके लोगों को खदेड़ा और 15 युवकों को हिरासत में लिया।

देर रात तक भीड़ सभी आरोपियों को पकड़ने की मांग पर डटी रही और जवारा विसर्जन से इन्कार कर दिया। समझौता कराने की कोशिश कर रहे अकबरपुर कोतवाली इंस्पेक्टर से भीड़ हाथापाई पर उतारू हो गई। अफसर लोगों को मनाने में जुटे रहे, लेकिन नाराज लोगों ने जवारा निकालने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


बुधवार शाम अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कालीगंज मोहल्ला स्थित मंदिर से जवारा विसर्जन यात्रा निकाली जा रही थी। इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने ऐतराज जताया, कहा कि इस रूट से पहले कभी यात्रा नहीं निकली। इसी बात पर दोनों पक्ष भिड़ गए और मारपीट के बाद पथराव होने लगा। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो समुदाय विशेष के लोग घरों की छत पर चढ़ गए और पुलिस पर भी पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ में पत्थर लगने से एसपी प्रभाकर चौधरी और उनका ड्राइवर भी जख्मी हो गए। फिर जिले भर की फोर्स बुलवाकर पुलिस एक-एक घर में घुसी और उपद्रवियों को पकड़ा। अकबरपुर विधायक प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी और जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री व तमाम भाजपाई भी मौके पर पहुंच गए और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घटनाक्रम की जानकारी दी। देर रात हजारों की भीड़ जनकपुरी मैदान में जवारे रखकर बैठ गई और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक जवारा विसर्जन से इन्कार कर दिया।

 



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed