फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Called by phone then murdered and hanged the body, love affair also discussed among villagers, report on four

UP: फोन कर बुलाया...फिर हत्या कर शव फंदे पर लटकाया, ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग की भी चर्चा, चार पर रिपोर्ट

Wed, 27 Mar 2024 06:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 27 Mar 2024 06:17 AM IST
सार

Hardoi News: पाली थाना क्षेत्र के कहरई नकटौरा गांव में एक किशोर का शव खाली मकान में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस ने गांव के दो सगे भाइयों समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Called by phone then murdered and hanged the body, love affair also discussed among villagers, report on four
सुमित की फाइल फोटो और मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के कहरई नकटौरा गांव में एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मकान से लगभग 100 मीटर दूर एक खाली मकान में फंदे पर लटका मिला। मृतक के पिता की तहरीर पर गांव निवासी दो सगे भाइयों समेत चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

चर्चा यह भी है कि एक किशोरी से सुमित को फोन कर घर के पास बुलवाया गया था। कहरई नकटौरा निवासी सुमित (17) रविवार की रात आठ बजे किसी का फोन आने के बाद घर से निकल गया था। रात में सुमित वापस घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे पड़ोस में रहने वाली एक युवती सुमित के घर से लगभग 100 मीटर दूर रामबरन के खाली पड़े मकान में झाड़ू लगाने गई थी। वहां उसने सुमित का शव चादर के फंदे से लटका देखा। युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर परिजनों के साथ ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन

घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाया
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि मृतक के पिता रामनरेश की तहरीर पर गांव निवासी राजू और उसके भाई रंजीत व चचेरे भाई अमरेश और रजनेश पर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या करने, साक्ष्य मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

प्रेम प्रसंग में हत्या की चर्चा
ग्रामीणों में चर्चा है कि हत्यारोपियों के परिवार की एक किशोरी के साथ सुमित का प्रेम प्रसंग था। इसको लेकर रविवार रात होलिका दहन स्थल पर आरोपियों और सुमित के बीच विवाद हुआ था। यह बात हत्यारोपियों को नागवार गुजरी थी। चर्चा है कि इसके बाद ही किशोरी से सुमित को फोन कर घर के पास बुलवाया गया।

गला कसकर मारा, फिर शव फंदे पर लटकाया
वहीं, चारों आरोपियों ने मारपीट और गला कसकर सुमित की हत्या कर दी। इसके बाद शव फंदे पर लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि ग्रामीणों से प्रेम प्रसंग की बात भी पता चली है। जांच में इस बिंदु को भी शामिल किया गया है। शव का पोस्टर्माटम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed