फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cake was being made amidst filth; samosas and kachoris were being prepared by the side of a drain.

Kanpur News: गंदगी के बीच बन रहा था केक, नाले किनारे तैयार हो रहे थे समोसे-कचौड़ी

Sun, 02 Aug 2026 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Cake was being made amidst filth; samosas and kachoris were being prepared by the side of a drain.
कानपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को शहर के सात खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। कहीं गंदगी के बीच केक तैयार किया जा रहा था तो कहीं खुले नाले के किनारे समोसे और कचौड़ी बनाई जा रही थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन प्रतिष्ठानों का संचालन मौके पर ही बंद करा दिया। एक होटल को नोटिस जारी किया गया। जांच के लिए खाद्य पदार्थों के 10 नमूने भी भरे गए।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी सबसे पहले दलेलपुरवा पुलिस चौकी के सामने स्थित बॉम्बे बेकरी पहुंचे तो यहां गंदगी के बीच केक बनता मिला। कर्मचारी बिना हेड कैप, ग्लव्स और एप्रन के खाद्य पदार्थ तैयार कर रहे थे। जांच में प्रतिष्ठान के पास वैध खाद्य पंजीकरण नहीं मिला। टीम ने केक और वनस्पति घी के नमूने लेने के बाद प्रतिष्ठान को सील कर दिया। वहीं लक्ष्मीपुरवा स्थित गोपाला स्वीट हाउस में खुले नाले के किनारे समोसे और कचौड़ी बन रही थीं। नाले में गंदगी डाली जा रही थी और प्रवेश द्वार पर गंदा पानी जमा होने से मक्खियां भिनभिना रही थीं। टीम ने नमूने लेने के साथ ही प्रतिष्ठान का संचालन बंद करा दिया।
विज्ञापन

चमनगंज स्थित वारसी होटल एंड कैटरर्स में भी कई खामियां मिलीं। कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के भोजन बना रहे थे। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, पानी की गुणवत्ता रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं मिले। तैयार भोजन प्लास्टिक के बर्तनों में रखा था और फ्रिज में खाद्य सामग्री को अखबार से ढककर रखा गया था। विभाग ने संचालक को नोटिस जारी कर कमियां दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बाबा स्वीट हाउस से देसी घी, पिसा मसाला, छेना मिठाई और खोये की बर्फी के नमूने लिए गए। न्यू अजमेरी रेस्टोरेंट से पीली मिर्च पाउडर और वनस्पति घी तथा आगरा जैन जलेबी से रिफाइंड सोयाबीन तेल और मैदा के नमूने संग्रहित किए गए। आगरा जैन जलेबी में साफ-सफाई की कमी मिलने पर कार्य बंद रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed