{"_id":"69713d47a955442c210e2107","slug":"cafe-nirvana-wins-kspl-title-kanpur-news-c-362-1-ka11003-139965-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कैफे निर्वाण ने जीता केएसपीएल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कैफे निर्वाण ने जीता केएसपीएल का खिताब
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) का खिताब बुधवार को कैफे निर्वाण ने अपने नाम किया। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में खेले गए फाइनल मुकाबले में कैफे निर्वाण ने जेहरा कंस्ट्रक्शन को सात विकेट से पराजित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए जेहरा कंस्ट्रक्शन की टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 146 रन बनाए। टीम से अभिषेक ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। कैफे निर्वाण की ओर से गेंदबाजी में दीपांशु ने तीन विकेट झटके, जबकि अभिषेक और मयंक को दो-दो सफलताएं मिलीं।
वहीं कैफे निर्वाण ने लक्ष्य का पीछा आसानी से करते हुए 17 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाकर खिताबी मुकाबला अपने नाम किया। टीम से फैज अहमद ने 48 और रिषभ ने 64 रन की शानदार पारी खेली। फाइनल में निर्णायक पारी खेलने वाले रिषभ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी के लिए फैज अहमद को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला। जेहरा कंस्ट्रक्शन के हिमांशु को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर चुना गया।