फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cable burnt, electricity of one and a half thousand houses going down

केबल जला, गुल रही डेढ़ हजार घरों की बिजली

Sat, 24 Jul 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Cable burnt, electricity of one and a half thousand houses going down
रसूलाबाद। कस्बे के कबीर नगर में केबल जलने व तिराहे के पास तार टूट जाने से गुरुवार की रात करीब डेढ़ हजार घरों की बिजली गुल रही। कबीर नगर में शुक्रवार दोपहर में और केशव नगर व लोहिया नगर में सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

रसूलाबाद में रात में होने वाले फाल्ट दुुरुस्त करने में विद्युत कर्मी लापरवाही करते हैं। गुरुवार रात 11 बजे रसूलाबाद चौराहे पर विद्युत केबल में फाल्ट से आग लग गई। केबल जलने से कबीर नगर वार्ड की बिजली गुल हो गई। लोगों ने इसकी शिकायत की तो काफी देर तक कोई कर्मी नहीं पहुंचा। बाद में व्हाट्सएप ग्रुप पर एसडीओ ने फाल्ट सुबह ठीक होने का मैसेज लिख दिया।
विज्ञापन

इस पर लोग मायूस हो गए। पूरी रात बिजली गुल रहने से इन्वर्टर दगा दे गए। सुबह हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा। शुक्रवार दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं देर रात करीब डेढ़ बजे तार टूट जाने के कारण लोहिया नगर व केशव नगर वार्ड भी बिजली गुल रही। एसडीओ गौरव दुबे ने बताया कि रात में फाल्ट ठीक नहीं कराया जा सका। शुक्रवार की दोपहर में तार जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भौंरा गांव में एक सप्ताह से तीस घरों की बिजली गुल
रूरा। भौंरा गांव में फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से एक सप्ताह से तीस घरों की बिजली गुल है। बिजली उपकरण ठप होने से लोगों को दिक्कत हो रही है।
भौंरा गांव का फुंका ट्रांसफार्मर एक सप्ताह बाद भी बदला नहीं जा सका है। गांव के अरविंद सिंह, कोमल सिंह, रामलखन, मंगली कुशवाहा, पंकज सिंह आदि ने बताया कि करीब तीस घरों में 10 केवीए के ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति होती है।
16 जुलाई को हुई बारिश से फाल्ट आ गया था। इस पर लाइनमैन को सूचना दी थी। लाइनमैन ने ट्रांसफार्मर फुंकने की बात बताई। इसके बाद स्टोर में मैसेज किया। ग्रामीणों ने बताया कि बनीपारा उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है। जेई ने बताया कि स्टोर में ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने से दिक्कत है। एसडीओ एसएस कटियार ने बताया कि ग्रामीणों को हेल्प लाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है। (संवाद)
अकबरपुर में फाल्ट से पांच घंटे गुल रही बिजली
कानपुर देहात। बारिश के बाद अकबरपुर में फाल्ट से करीब तीन हजार घरों में पांच घंटे बिजली गुल रही। शाम को साढ़े पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। शुक्रवार को दोपहर में तेज हवा के साथ बारिश होने से अकबरपुर में बिजली लाइन में फाल्ट हो गया। लगभग 12.30 बजे माती व अकबरपुर फीडर की बिजली बंद हो गई।
बारिश रुकने पर माती फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन अकबरपुर फीडर की लाइन में फाल्ट खोजे नहीं मिलने से करीब पांच घंटे बिजली गुल रही। लगातार कई घंटे बिजली गुल रहने से इनवर्टर दगा दे गए।

बारिश रुकने पर लाइनमैनों ने पेट्रोलिंग कराई। इसके बाद फाल्ट मिला। फाल्ट दुरुस्त कर शाम को 5:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई सत्यप्रकाश ने बताया कि अकबरपुर कस्बे में फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। शाम को आपूर्ति सामान्य करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed