फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cabinet Minister Swatantradev Singh reached Kanpur

Kanpur: व्यापारियों से कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव ने कहा- योगी का साथ छोड़ा तो प्रदेश माफ नहीं करेगा

Mon, 16 Sep 2024 12:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 16 Sep 2024 12:25 AM IST
सार

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह कानपुर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि कम कमाओ लेकिन अपने स्वास्थ्य व अपने परिवार का ध्यान रखो। 
 

विज्ञापन
Cabinet Minister Swatantradev Singh reached Kanpur
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह कानपुर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी समागम व अभिनंदन समारोह रविवार को साकेतनगर स्थित मंदाकिनी रॉयल में आयोजित किया गया। प्रदेश संगठन से जुड़े वरिष्ठ व्यापारियों को कानपुर रत्न से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। यही वजह है कि देश भर से निवेशक यहां आ रहे है। यदि योगी जैसे मुख्यमंत्री को आपने छोड़ दिया तो उत्तर प्रदेश भी आपको माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन


कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में भी अपना प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। व्यापारियों की समस्याओं को बैठकर निपटाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री तक समस्या पहुंचाई जाएगी। उन्होंने व्यापारियों को सुझाव दिया कि करोड़ों कमाने के बाद भी नेता हो या अभिनेता कोई सुखी नहीं है। इसलिए भले ही थोड़ा कम कमाओ लेकिन अपने स्वास्थ्य व अपने परिवार का पूरा ध्यान रखो तभी सुखी रहा जा सकता है। इससे पूर्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि जीएसटी सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर सरकार की छवि खराब की जा रही है। इस पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडे, विधायक सलिल विश्नोई, नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी, अमिताभ बाजपेई, मणिकांत जैन, विजय पांडे, रामेश्वर लाला, सुनील बजाज, पंकज गुप्ता, संत मिश्रा, कृपा शंकर त्रिवेदी, रामकिशोर मिश्रा, राकेश सिंह, सरताज़ अहमद, टीकम चंद, विनय अरोरा, आरती दीक्षित, विजय गुप्ता, राजेश भल्ला आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें किया गया सम्मानित
बालकिशन गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता, डॉ. अनुराग मल्होत्रा, अनु अवस्थी, शिव कुमार गोयल, अशोक केसरवानी, कवि हेमंत पांडे, निर्मल त्रिपाठी व बलदेवराज आदि को कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed