फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cabinet Minister Satish Mahana said, BJP will win all three seats in Etawah district

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना बोले: भाजपा इटावा जिले की तीनों सीटें जीतेगी

Thu, 30 Dec 2021 11:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Dec 2021 11:57 PM IST
सार

सतीश महाना ने कहा कि अखिलेश यादव ने दूसरी बार बसपा से गठबंधन किया, लेकिन जनता समझ गई कि प्रदेश को लूटने के लिए गठबंधन किया है। इस गठबंधन को भी जनता ने नकार दिया।

विज्ञापन
Cabinet Minister Satish Mahana said, BJP will win all three seats in Etawah district
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को 300 सीटें मिलेंगी। वर्ष 2017 में भाजपा को जितनी सीटें मिलीं थीं, इस बार उससे ज्यादा सीटें मिलेंगी। इटावा की तीनों सीटों पर भाजपा को जीत मिलेगी। यह बात औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने गुरुवार को रामलीला मैदान में भाजयुमो के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


महाना ने सपा-प्रसपा गठबंधन को निशाने पर लेते हुए कहा कि चाचा-भतीजा (अखिलेश-शिवपाल) मिले जरूर हैं, लेकिन दोनों के दल अलग-अलग हैं। दिल नहीं मिलने से मनमुटाव है। यह गठबंधन दूध में नीबू के समान है। 2017 में सपा को 47 सीटें मिलीं थीं, लेकिन इस बार और कम हो जाएंगी।
विज्ञापन


कहा कि 2017 में दो युवाओं अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने गठबंधन किया, क्या अंजाम हुआ, सभी लोग जानते हैं। जो संख्या थी, वह भी कम हो गई। यानी प्रदेश की जनता ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अखिलेश यादव ने दूसरी बार बसपा से गठबंधन किया, लेकिन जनता समझ गई कि प्रदेश को लूटने के लिए गठबंधन किया है। इस गठबंधन को भी जनता ने नकार दिया। सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।


कार्यक्रम में भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर साहू, प्रदेश मंत्री सौरभ चतुर्वेदी, अभिषेक मिश्रा, आकाश अवस्थी, मृत्युंजय चौधरी, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, शिवाकांत चौधरी के अलावा अरविंद दीक्षित, गजेंद्र मिश्रा, सुप्रिया मिश्रा, दीप नारायण शुक्ला आदि मौजूद रहे। संचालन भाजयुमो के महामंत्री मोनू चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed