फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cabinet minister's daughter in law loot case

कैबिनेट मंत्री की बहू से लूट का मामलाः लुटेरे के बेहद करीब पहुंची पुलिस, जल्द हो सकता है खुलासा

Thu, 24 Jan 2019 12:42 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 24 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
cabinet minister's daughter in law loot case
डेमो

कानपुर पुलिस कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की बहू से लूट करने वाले लुटेरे के काफी करीब पहुंच गई है। लखनऊ गई एक टीम वापस आ गई जबकि दूसरी कुछ लोगों से वहीं पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जल्द घटना का खुलासा कर सकती है। 

विज्ञापन


बीते शुक्रवार मंत्री सतीश महाना के भतीजे सक्षम की कैंट स्थित किंग्सटन लॉन में शादी थी। समारोह में शामिल होने पहुंची उनके चचेरे भाई पंकज महाना की पत्नी नीतू का हार लॉन के बाहर बाइक सवार बदमाश ने लूट लिया था।

विज्ञापन

 

एसपी पूर्वी राजकुमार ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे मोबाइल टॉवर की सीडीआर निकलवाई तो उसमें एक शातिर लुटेरे का नंबर भी हाथ लगा। उसकी लोकेशन लखनऊ की मिली थी। मंगलवार को दो टीमें लखनऊ गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुधवार को एसपी पूर्वी की टीम वापस आ गई जबकि कैंट थाने की टीम वहीं डेरा डाले हुए है। कैंट इंस्पेक्टर के मुताबिक,लखनऊ में लुटेरे के बारे में कई अहम जानकारियां मिली हैं। इसी के आधार पर तहकीकात की जा रही है। दो दिन के भीतर घटना का खुलासा हो सकता है। जो संदिग्ध लुटेरा रडार पर है, वह कानपुर का है। उसने कानपुर के साथ लखनऊ में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed