{"_id":"60e5d51d8ebc3ef9fe5a14c5","slug":"cabinet-expansion-alumni-of-iit-kanpur-ashwini-vaishnaw-also-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रिमंडल विस्तार: आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र अश्विनी वैष्णव ने बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रिमंडल विस्तार: आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र अश्विनी वैष्णव ने बनाई जगह
Wed, 07 Jul 2021 10:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:01 PM IST
सार
प्रो. करंदीकर ने उनको बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा है कि यह काफी गर्व का विषय है कि आईआईटियंस देश सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। उनके साथ हॉस्टल में काफी अच्छा समय बिताया है।
विज्ञापन
अश्विनी वैष्णव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र अश्विनी वैष्णव ने भी अपनी जगह बनाई है। आईआईटी से 1994 में एमटेक करने वाले अश्विनी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पढ़ाई के दौरान वह संस्थान के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर के साथ हॉस्टल चार में रहते थे।
वह मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट इंजीनियरिंग से एमटेक करने वाले अश्विनी पूर्व में आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। वह 2004 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव भी थे। वह ओडिशा से राज्यसभा सांसद रहे हैं।
प्रो. करंदीकर ने उनको बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा है कि यह काफी गर्व का विषय है कि आईआईटियंस देश सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। उनके साथ हॉस्टल में काफी अच्छा समय बिताया है। निश्चित ही उनके अनुभव से देश को लाभ मिलेगा।