फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CA Intermediate: Auraiya's Purnima is City Topper, Ayush Secures Second Place

सीए इंटरमीडिएट : औरैया की पूर्णिमा सिटी टॉपर, आयुष दूसरे स्थान पर

Thu, 25 Jun 2026 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
CA Intermediate: Auraiya's Purnima is City Topper, Ayush Secures Second Place
कानपुर। दि इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की ओर से बुधवार को सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया। औरैया की पूर्णिमा विश्नोई ने 600 में से 402 अंक लाकर सिटी टॉप किया है। किदवईनगर के आयुष अग्रवाल 328 अंकों के साथ दूसरे और बर्रा विश्व बैंक की महक श्रीवास्तव 323 अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहीं। सरोजनीनगर की अवनीत कौर और शुक्लागंज के धनंजय मिश्रा संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। दोनों को 302-302 अंक मिले। चारों टॉपरों ने दोनों ग्रुपों की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) के चेयरमैन सीए अंकुर गोयल ने बताया कि परीक्षा मई 2026 में आयोजित की गई थी। दोनों ग्रुपों में 133 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें टॉपर समेत केवल आठ छात्र सफल रहे। ग्रुप एक में केवल चार और ग्रुप दो में भी चार छात्र सफल हुए। केवल ग्रुप एक की परीक्षा में 339 छात्र शामिल हुए, जिसमें से 35 ही सफल रहे। केवल ग्रुप दो की परीक्षा में 180 छात्र शामिल हुए थे। इसमें केवल 43 छात्र सफल हो सके।
विज्ञापन


पहले प्रयास में मिली सफलता
कानपुर। औरैया के सदर बाजार होमगंज में रहने वाली पूर्णिमा विश्नोई ने बताया पिता अजय कुमार विश्नोई कारोबारी हैं। मां कल्पना बिश्नोई गृहिणी हैं। बड़ा भाई बीटेक करने के बाद नोएडा की कंपनी में इंटर्नशिप कर रहा है। पापा का सपना है कि वह सीए बने। आज उन्होंने उसका दूसरा पड़ाव पूरा कर लिया है। पूर्णिमा ने 12वीं के परीक्षा के साथ ही फाउंडेशन की परीक्षा पास की थी। उन्हें पहले प्रयास में सफलता हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीए को मिलता है बहुत सम्मान
कानपुर। किदवईनगर के-ब्लॉक में रहने वाले आयुष अग्रवाल ने बताया कि पिता संजय अग्रवाल कारोबारी हैं। मां कविता अग्रवाल गृहिणी है। 2025 में फाउंडेशन की परीक्षा पास की थी। यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय से 12वीं की पढ़ाई की। वह 12वीं के नतीजों में सिटी टॉपरों में शामिल थे। उन्हें 98.5 प्रतिशत अंक मिले थे। उनका कहना है कि सीए को बहुत सम्मान मिलता है। इसलिए कॅरिअर के रूप में इसे चुना।

पापा के सपने को पूरा करने की ठानी
कानपुर। विश्व बैंक कॉलोनी बर्रा की महक श्रीवास्तव ने बताया पिता संजय श्रीवास्तव अकाउंटेंट हैं। छोटा भाई बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने 2022 में 12वीं की परीक्षा यूपी किराना सेवा समिति बालिका इंटर कॉलेज तात्याटोपे नगर से पास की थी। उसके बाद फाउंडेशन की परीक्षा 2023 में दी थी। दूसरे प्रयास में दो ग्रुप की परीक्षा पास की है। पापा का सपना है कि वह सीए बने। इसलिए तैयारी शुरू की। उनका सपना पूरा करने की ठानी है।

दूसरे प्रयास में मिली सफलता
कानपुर। शुक्लागंज के गांधीनगर निवासी धनंजय मिश्रा ने बताया कि उन्होंने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। वह 2024 से तैयारी कर रहे हैं। मां शिखा मिश्रा सरकारी टीचर हैं। पिता का 2024 में देहांत हो गया था। बहन आरुषि मिश्रा सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रही है। वीरेंद्र स्वरूप कैंट से 12वीं की परीक्षा पास की थी। उसके बाद से तैयारी कर रहे थे।


अकाउंटेंसी और कानून की पढ़ाई पसंद
कानपुर। सरोजनी नगर निवासी अवनीत कौर ने बताया कि पिता बलविंदर कौर व्यापारी हैं। मां जसविंदर कौर गृहिणी हैं। 2025 में मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की थी। उन्हें पहले प्रयास में फाउंडेशन की परीक्षा में सफलता हासिल हुई। इसी तरह पहले प्रयास में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। उन्हें अकाउंटेंसी और अलग-अलग कानून की पढ़ाई पसंद थी। इसलिए सीए बनने के लिए पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed