फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BYO found school closed, teachers missing

बीईओ को बंद मिला स्कूल, नदारद मिले शिक्षक

Tue, 22 Sep 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
BYO found school closed, teachers missing
मुंगीसापुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में लटकता ताला। - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। बीईओ ने ब्लॉक क्षेत्र के आठ परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक सहायक अध्यापक व तीन शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। एक विद्यालय भी बंद मिला। अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन/मानदेय रोकने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को बीईओ उदयनारायण कटियार सुबह 8:47 बजे मुंगीसापुर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्हें विद्यालय बंद मिला। जानकारी करने पर पता चला कि प्रधानाध्यापक रूबी निषाद अवकाश पर हैं। जबकि सहायक अध्यापक दीपा मिश्रा, शिक्षामित्र वीना कटियार व साधना देवी विद्यालय नहीं आई हैं। बीईओ ने तीनों का एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की। लडुवापुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक ऊषा मिश्रा अवकाश पर मिली। सहायक अध्यापिका स्नेहलता 09:05 बजे विद्यालय पहुंची। जबकि शिक्षामित्र आराधना देवी नदारद मिलीं। बीईओ ने शिक्षामित्र का मानदेय रोकने व शिक्षिका को चेतावनी दी। प्राथमिक व जूनियर विद्यालय ननथू में गंदगी पाई गई। इसपर सफाई के लिए निर्देश दिए गए। संविलियन विद्यालय सब्दलपुर में कायाकल्प के तहत कोई कार्य न कराया गया मिला।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बिचौलिया का निरीक्षण कर व्यवस्था जांची। संविलियन विद्यालय भड़ावल में शौचालय का रनिंग वाटर सप्लाई, रंगाई व पुताई के निर्देश दिए गए। बीईओ ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन/मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया जा रहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed