फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   By telling the reasons for unemployment Schoolgirl hanged

आई लव यू मॉम एंड पापा, बेरोजगारी पर ताने अब बर्दाश्त नहीं...,दीवार पर लिखे सुसाइड नोट ने रुला दिया

Fri, 07 Sep 2018 08:25 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Sep 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
By telling the reasons for unemployment Schoolgirl hanged
छात्रा ने दीवार पर लिखा था सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
कानपुर: मॉम एंड पापा मैं बहुत परेशान हो चुकी हूं अपनी लाइफ से, मुझसे ऐसे और अकेले घर में बैठा नहीं जा रहा है। अनइंप्लायड (बेरोजगार) होने की वजह से लोगों के ताने अब मुझसे बर्दाश्त नहीं होते। आई लव यू मॉम एंड पापा, लव यू ब्रदर, सृष्टि (मौसी की बेटी) दीवार पर लिखकर छात्रा आकांक्षा गुप्ता (24) ने फांसी लगा ली। शव कमरे में दुपट्टे से पंखे के सहारे लटका मिला। 
विज्ञापन


बर्रा आजाद कुटिया निवासी राजेंद्र गुप्ता होटल संचालक हैं। परिवार में पत्नी पूनम बेटा अंशू और बेटी आकांक्षा थी। आकांक्षा एमकॉम करके बैंक की तैयारी कर रही थी, लेकिन सफलता न मिलने से निराश थी। गुरुवार को बीमार मौसी नीलम गुप्ता को देखने अंशू मां के साथ नौबस्ता गया था। कुछ देर बाद अकेला घर लौटा तो मेनगेट अंदर से बंद था।
विज्ञापन


 

फोन मिलाने के बाद भी आकांक्षा ने कोई जवाब नहीं दिया

By telling the reasons for unemployment Schoolgirl hanged
छात्रा ने दीवार पर लिखा था सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
आवाज देने और फोन मिलाने के बाद भी आकांक्षा ने कोई जवाब नहीं दिया। इसकी जानकारी बेटे से मिलने पर राजेंद्र घर पहुंचे और छेनी-हथौड़े से दरवाजे का कुंडा काट करके अंदर पहुंचे तो आकांक्षा फंदे से लटकी थी।

वह पड़ोसियों की मदद से आकांक्षा को उतारकर रीजेंसी हॉस्पिटल, गोविंद नगर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव का कहना है कि जॉब न लगने से छात्रा अवसाद में थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। परिवार वालों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार पर लिखापढ़ी करके शव सौंप दिया गया है।    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed