{"_id":"d20ec4b1caaeffe53b73f61d9d0e4d29","slug":"by-dashed-dshann-coined-jai-shri-ram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धराशायी हुए दशानन, गूंजा जय श्री राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धराशायी हुए दशानन, गूंजा जय श्री राम
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Fri, 23 Oct 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी गुरुवार को शहर भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परेड रामलीला ग्राउंड पर रावण वध के बाद रिमोट से रावण का पुतला उड़ाया गया।
विज्ञापन
इससे पहले शिवाकाशी के आतिशबाजों की आतिशबाजी का लोगों ने मजा लिया। आकाशीय आतिशबाजी को लोगों ने कैमरों में कैद किया। इस मौके पर परेड रामलीला कमेटी अध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुरलीधर बाजोरिया, महेंद्र कुमार शुक्ल, मनोज अग्रवाल, सुरेश बाजोरिया, महेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
उधर, साकेत नवयुवक मंडल द्वारा साकेत नगर रामलीला मैदान में 80 फीट ऊंचा पुतला रिमोट से उड़ाया गया। श्री श्री रामलीला समिति अर्मापुर इस्टेट में 65 फीट के रावण और 50 फीट के मेघनाद का पुतला जलाया गया। शास्त्रीनगर बड़ा सेंट्रल पार्क में 65 फीट रावण का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन
श्री छावनी रामलीलाल कमेटी महोत्सव द्वारा रेल बाजार रामलीला ग्राउंड पर 75 फीट रावण का पुतला जलाया गया। मोतीझील में युुवा बन्नू बिरादरी चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से 70 फीट के रावण का पुतला फूंका गया।
वहीं दूसरी ओर साउथ सिटी के रामलीला मैदानों में दशहरे के मेले में जमकर भीड़ उमड़ी। इससे कई जगहों पर जाम भी लगा। रात करीब दस बजे मैदानों में दशानन के पुतले आतिशबाजी के साथ फुंकना शुरू हुए तो मैदान जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठे।
साकेतनगर में नवयुवक मंडल कमेटी की ओर से मेले के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। हर गेट पर सिपाहियों के साथ कमेटी के पदाधिकारी भी नजर आए। मंच पर रावण धराशायी हुआ, उधर ठीक सामने कुछ दूरी पर स्थित लंकेश का 80 फीट का पुतला भी धूं-धूं कर जल उठा।
इसके बाद जब सड़कों पर मेले की भीड़ आई तो कुछ देर के लिए जाम लगा रहा। किदवईनगर बाबूपुरवा रामलीला मैदान में भी मेले के सभी झूलों पर बच्चों की भीड़ डटी रही। जैसे ही 50 फीट लंबे लंकेश के पुतले को फूंका गया तो मैदान में जय श्री राम गूंज उठा।
गोविंदनगर नवयुवक दशहरा कमेटी की ओर से नंदलाल चौराहे से भगवान राम की शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा पहुंचते ही मैदान में खड़े 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले को आग लगाई गई। तेज धमाकों के साथ देखते ही देखते पुतला धराशायी हो गया। बाबूपुरवा में आतिशबाजी की चिंगारी से ही रावण जल गया।
इस मौके पर रमन कपूर, वीपी रस्तोगी, चंद्रमोहन अरोड़ा, राजेश भल्ला और पप्पी आदि मौजूद रहे। इसी तरह बर्रा, नौबस्ता, धरी का पुरवा, संजय गांधी नगर, गुजैनी, यशोदानगर रामलीला मैदानों पर देर रात तक भीड़ की आवाजाही बनी रही।
फिसली शिवपाल की जुबान
परेड रामलीला में बतौर मुख्य अतिथि आए लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव की जबान फिसल गई। वह दर्शकों को रामनवमी की बधाई देने लगे। कई लोग उनकी बात सुनकर हंस पड़े।
दशानन मंदिर का श्रृंगार कर दर्शन किए
विजयदशमी पर शिवाले में स्थापित उत्तर भारत के एकमात्र दशानन मंदिर के पट भी खुले। मंदिर में साफ सफाई कर फूलों से शृंगार किया गया। मंदिर की देख रेख कर रहे ट्रस्टी केके तिवारी ने भी भक्तों के साथ पूजा-अर्चना की।
उधर, शाम पांच बजे केबाद हर साल की तरह लकड़ी के दरवाजों में कील ठोंक कर मंदिर के पट बंद कर दिए गए। केके तिवारी ने बताया कि मंदिर अगले साल दशहरे पर ही खुलेगा।
शस्त्र पूजन कर लिया देश रक्षा का संकल्प
दशहरे के अवसर पर संघ के साथ ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रामलला स्कूल परिसर में शस्त्र पूजन कर आत्मरक्षा, देश रक्षा का संकल्प लिया। संघ कार्यालय केशव भवन में भी कई प्रमुख लोग जुटे।
रामलला स्कूल और मंदिर में विहिप के जिला और प्रांत पदाधिकारियों के बीच बौिद्धक भी हुआ। इसी तरह पी रोड के पास कमला नेहरू पार्क में भी जमकर हवाई फायरिंग हुई, लाठियाें का प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर जिला संघ चालक फणींद्र दत्त त्रिपाठी, नगर कार्यवाह अमरनाथ, डॉ. दिवाकर मिश्र, आलोक शर्मा के अलावा काकादेव क्षेत्र में सुरेंद्र मैथानी, हेमंत द्विवेदी, सुनील बजाज समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शस्त्र पूजन किया।
वहीं दूसरी ओर वीर अभिमन्यु क्षत्रिय सभा की ओर से विजय दशमी के पावन पर्व पर गुरुवार को अफीम कोठी स्थित शिवाय पैलेस में शस्त्र पूजन समारोह हुआ। शस्त्र पूजन के बाद मुख्य अतिथि पूर्व सांसद हमीपुर अशोक चंदेल ने पदाधिकारियों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर छावनी के विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, क्षत्रिय सभा अध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया, पूर्व मंत्री जनसेवक अमरजीत सिंह, पूर्व सपा नगर अध्यक्ष चंद्रेश सिंह, क्षत्रिय सभा के महामंत्री विवेक भदौरिया, संजीव चौहान आदि मौजूद थे। विजयदशमी पर श्री चित्रगुप्त महासभा ने सर्वोदय नगर में सामूहिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया।
साथ ही क्षेत्रीय महासभा ने काकादेव में विजय दशमी पर्व मनाया। वहीं सर्वोदय नगर स्थित किशोरी होटल में विजय दशमी पर आयोजित श्री चित्रगुप्त महासभा द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन किया गया।