{"_id":"58732ceb4f1c1bae73ba7d95","slug":"by-answering-questions-live-laptop-ipad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सवालों के जवाब देकर जीते लैपटॉप, आईपैड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवालों के जवाब देकर जीते लैपटॉप, आईपैड
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:12 PM IST
सार
आईआईटी की टेककृति ओपेन स्कूल चैंपियनशिप में स्कूली स्टूडेंटों ने दिखाई मेधा
- टॉप-10 में शहर के स्टूडेंटों को जगह मिली
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेककृति ओपेन स्कूल चैंपियनशिप (टीओएससी) में स्कूली स्टूडेंटों ने रविवार को प्रतिभा दिखाई और कई चरणों के कठिन सवालों के जवाब देकर लैपटॉप, आईपैड सहित तमाम पुरस्कार जीते। विजेताओं को टेककृति का पास भी मिलेगा। इसका आयोजन 23 से 26 मार्च 2017 के बीच होना है। इस फेस्ट का मीडिया पार्टनर प्रमुख हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ है।
टोओएससी का फाइनल मुकाबला रविवार को आईआईटी कानपुर में हुआ। इसमें कानपुर और लखनऊ सहित अलग-अलग राज्यों के 100 स्टूडेंटों ने हिस्सा लिया। सबसे फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, कंप्यूटर और अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित सवाल पूछे गए। एक्सपर्ट पैनल की मौजूदगी में जवाब भी आए और विजेताओं के चुनाव किए गए। टॉप-5 में कानपुर नगर के स्टूडेंटों को जगह नहीं मिल सकी।

15 हजार स्टूडेंटों ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
टेककृति में पहुंचने के लिए मैप
कक्षा नौ से दसवीं के समूह में शहर के स्वपन बहरानी टॉप-10 में जगह बनाई है। नवां स्थान हासिल करके मान बढ़ाया है। कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के टॉप-10 में इशान श्रीवास्तव को जगह मिली है। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर की छात्रा आरुषी और वैष्णवी ने भी शानदार प्रदर्शन करके वाहवाही बटोरी है। मीडिया एंड पब्लिसिटी हेड आकांक्षा ने बताया कि टीओएससी का आयोजन देश के अलग-अलग राज्य और उनके शहरों में किया गया। इसमें 15 हजार स्टूडेंटों ने हिस्सा लिया। स्क्रीनिंग के बाद 100 स्टूडेंटों के बीच फाइनल मुकाबला कराया गया। इसके टॉप-फाइव विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
रिजल्ट
नौवीं, दसवीं के विजेता
अस्मिता, नई दिल्ली
सिद्ध, जयपुर राजस्थान
दर्शन ललित लोढ़ा, कोटा राजस्थान
उत्कर्ष जैन, इंदौर मध्य प्रदेश
प्रिया अग्रवाल, इंदौर मध्य प्रदेश
रिजल्ट
नौवीं, दसवीं के विजेता
अस्मिता, नई दिल्ली
सिद्ध, जयपुर राजस्थान
दर्शन ललित लोढ़ा, कोटा राजस्थान
उत्कर्ष जैन, इंदौर मध्य प्रदेश
प्रिया अग्रवाल, इंदौर मध्य प्रदेश
स्टूडेंटों ने देखी फ्लाइट लैब
डेमो
ग्यारहवीं, बारहवीं के विजेता
श्रीनाथ बी, कोट्टायम
उत्सव मुनेंद्र, लखनऊ यूपी
तारस मनोहर, लखनऊ यूपी
हेलन इल्मा मैथ्यू, कंजीरापल्ली
संजय जोसफ चाको, कन्नूर
स्टूडेंटों ने देखी फ्लाइट लैब
टीओएससी में हिस्सा लेने पहुंचे कक्षा नौ से बारहवीं तक के स्टूडेंटों को आईआईटी की फ्लाइट लैब दिखाई गई। एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के पास स्थिति रनवे और जहाज तक ले जाया गया। अंतरिक्ष विज्ञान केेंद्र दिखाया गया। साथ ही अंतरिक्ष केंद्र की जानकारी दी गई। लैब, लाइब्रेरी, क्लास रूम और कैंपस भी दिखाया गया। इससे स्टूडेंट गदगद दिखे। स्टूडेंटों ने कहा कि आईआईटी से इंजीनियरिंग या फिर विज्ञान की पढ़ाई का इरादा है। इसकी तैयारी भी कर रहे हैं। जेईई एडवांस का पेपर देने से पहले ही आईआईटी कैंपस देखने का मौका मिल गया। यह उत्साहित करने वाला है। टीओएससी का मुकाबला काफी कठिन था।