फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   businessmans wife committed suicide in kanpur

कारोबारी की पत्नी ने की आत्महत्या: बेड से मिला सुसाइड नोट, लिखा- अपनी मर्जी से कर रही हूं आत्महत्या

Tue, 15 Nov 2022 03:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 15 Nov 2022 03:09 PM IST
सार

किदवई नगर थाना क्षेत्र में कपड़ा कारोबारी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है।  इसमें लिखा था कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं...किसी को परेशान न किया जाए।

विज्ञापन
businessmans wife committed suicide in kanpur
मृतका सोनम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में किदवईनगर एच-वन ब्लॉक निवासी कपड़ा कारोबारी आकाश बाथम की पत्नी नेहा (34) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। किदवई नगर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलवाकर जांच कराई, तो बेड से सुसाइड नोट मिला। इसमें नेहा ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने और किसी को परेशान न करने की बात लिखी थी।

विज्ञापन

आकाश बाथम अपनी पत्नी नेहा, गोद ली 13 वर्षीय बेटी वेदिका, चार वर्षीय वानी, मां मधु और पिता अमर नारायण के साथ एच-वन ब्लॉक स्थित अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर रहते हैं। आकाश ने बताया कि वेदिका मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के चलते पढ़ती नहीं थी।
विज्ञापन

इस कारण नेहा तनाव में रहती थी। रविवार रात में वह छोटी बेटी को उनके कमरे में सुलाने के बाद अलग कमरे में सोने चली गई थी। वह पिछले 10 दिनों से वह अलग कमरे में सो रही थी। सुबह साढ़े नौ बजे तक पत्नी नहीं उठी तो जगाने के लिए कमरे में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पंखे से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे उसका शव लटकता मिला। घटना की जानकारी घर के अन्य लोगों व बहराइच में रहने वाले मायके वालों को दी है। किदवईनगर थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने शव सील किया, फोरेंसिक ने जांच के लिए खुलवाया
किदवई नगर पुलिस शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने वाली ही थी तभी फोरेंसिक टीम पहुंची। शव सील देख उसे खुलवाने को कहा। जिसके बाद उसे खोला गया और टीम ने जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed