फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Businessman was called to the police station and beaten in a closed room, DCP South suspended the inspector

पुलिस की गुंडागर्दी: कारोबारी को थाने बुलाकर बंद कमरे में पीटा, डीसीपी साउथ ने दरोगा को किया निलंबित

Fri, 26 Jan 2024 04:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Jan 2024 04:12 PM IST
सार

Kanpur News: दरोगा वीरेश यादव ने कॉल कर कारोबारी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। हृदेश अपने भाई तेजस्वी के साथ थाने पहुंचा। आरोप है कि वहां मौजूद दरोगा वीरेश यादव उसे अपने साथ थाना परिसर के प्रथम तल स्थित एक कमरे में ले गए। वहां बंद कमरे में उसके साथ मारपीट की। इससे उसकी हालत खराब हो गई।

विज्ञापन
Businessman was called to the police station and beaten in a closed room, DCP South suspended the inspector
कारोबारी को थाने बुलाकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नौबस्ता थाने में तैनात दरोगा ने हार्डवेयर कारोबारी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। इसके बाद कमरा बंद कर उसकी पिटाई कर दी। हालत खराब होने पर परिजनों उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामला संज्ञान में आने के बाद डीसीपी साउथ ने देर शाम दरोगा वीरेश यादव को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

हंसपुरम के सरस्वतीनगर निवासी हृदेश गुप्ता उर्फ रितिक की हंसपुरम में अंबर प्लाईवुड एंड हार्डवेयर के नाम से दुकान है। हृदेश के छोटे भाई तेजस्वी ने बताया कि उनके भाई के परिचित सौरभ भदौरिया का भी प्लाईवुड का काम है। पिछले साल सौरभ ने हरजेंदरनगर निवासी एक पार्टी को माल सप्लाई किया था।

विज्ञापन

इसमें हृदेश गारंटर बना हुआ था। पार्टी ने जो चेक सौरभ को दिए थे, वे बाउंस हो गए था। इसके बाद सौरभ ने हृदेश पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। इस बीच पार्टी से कुछ रुपये भी हृदेश ने सौरभ को दिलवाए थे। इसके बाद सौरभ ने इसकी शिकायत नौबस्ता थाने में की थी।

विज्ञापन

दरोगा वीरेश यादव ने कॉल कर पूछताछ के लिए थाने बुलाया
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे नौबस्ता थाने में तैनात दरोगा वीरेश यादव ने कॉल कर पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। हृदेश अपने भाई तेजस्वी के साथ थाने पहुंचा। आरोप है कि वहां मौजूद दरोगा वीरेश यादव उसे अपने साथ थाना परिसर के प्रथम तल स्थित एक कमरे में ले गए।

विज्ञापन

डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने दरोगा को निलंबित कर दिया
वहां बंद कमरे में उसके साथ मारपीट की। इससे उसकी हालत खराब हो गई। हृदेश के बेहोश होने पर दरोगा ने तेजस्वी को जानकारी दी। तेजस्वी ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने दरोगा को निलंबित कर दिया। इसके साथ मामले की जांच एसीपी नौबस्ता को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed