फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Businessman hurled eight feet into air following collision Bolero at Sub-Inspector to evade inspection kanpur

UP: टक्कर से आठ फीट हवा में उछला कारोबारी, चेकिंग से बचने के लिए दरोगा पर चढ़ाई बोलेरो, फूल सिंह की मौत

Wed, 22 Apr 2026 09:01 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 22 Apr 2026 09:01 AM IST
सार

कानपुर में चेकिंग कर रहे दरोगा को कुचलने का प्रयास किया और फिर भागे बोलेरो सवारों ने टेंट कारोबारी को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बोलेरो की टक्कर से कारोबारी आठ फीट हवा में उछल गया था।

विज्ञापन
Businessman hurled eight feet into air following collision Bolero at Sub-Inspector to evade inspection kanpur
कानपुर में दर्दनाक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कानपुर के बिठूर में सोमवार देर रात चेकिंग कर रहे दरोगा को कुचलने का प्रयास कर भागे बोलेरो सवारों ने टेंट कारोबारी को रौंद दिया। रास्ते में एक टेंट कर्मी को भी टक्कर मारी। कुछ मीटर आगे पांडु नदी के किनारे बोलेरो खाई में पलट गई। उसमें सवार तीन लोग भाग निकले।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दरोगा को गंभीर हालत में नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात पर जानलेवा हमला करने की एफआईआर दर्ज की है। कल्याणपुर बिठूर सीमा पर सोमवार देर रात करीब एक बजे टिकरा चौकी इंचार्ज बालेंद्र सिंह, एसआई प्रदीप कुमार सिपाहियों के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। 
विज्ञापन


 

आईआईटी नहरिया पुल की ओर से आ रही मैरून रंग की तेज रफ्तार बोलेरो को एसआई प्रदीप कुमार ने टॉर्च से रुकने का इशारा किया तो चालक ने स्पीड और बढ़ा दी। सामने आए प्रदीप कुमार पर गाड़ी चढ़ाते हुए भाग निकले। 

 
विज्ञापन

दरोगा की दाहिनी जांघ पहिया के नीचे आ गई, जबकि गिरने से कंधे और अन्य जगह चोटें आईं। उन्हें सिंहपुर के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। करीब ढाई किलोमीटर दूर टिकरा बाजार में बरात में लाइट लेकर चल रहे युवक को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद थोड़ी दूरी पर कल्याणपुर के कश्यप नगर निवासी टेंट कारोबारी फूल सिंह कुश्वाहा (51) को रौंद दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद बोलेरो पांडु नदी पुल के पास खाई में पलट गई। नजदीक ही शादी समारोह चल रहा था। हादसा देख लोग बाहर निकल आए। बोलेरो सवार तीनों लोग कानपुर देहात की ओर भाग निकले। टेंट कारोबारी को कल्याणपुर के नर्सिंगहोम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

 

बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो को टिकरा चौकी में खड़ा कराया है। बोलेरो चला रहे रसूलाबाद के टिकटौली बाकरगंज के प्रमोद उर्फ बबलू की तलाश की जा रही है। 

आखिर आरोपी पुलिस को देखकर क्यों भागे, इसकी वजह भी पता की जा रही है। मूलरूप से वाराणसी के बड़ा गांव निवासी दरोगा के सिर, हाथ-पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। टिकरा गांव के अन्य घायल युवक की जानकारी जुटाई जा रही है।
 

सोमवार को कानपुर आया था आरोपी प्रमोद
बिठूर इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में तीन टीमें कन्नौज और कानपुर देहात में दबिश दे रही हैं। आरोपी सोमवार को कानपुर आया था। कल्याणपुर निवासी आरोपी की बहन से भी पूछताछ की गई है। नई और पुराना शिवली रोड की दुकानों और घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को दिखवाया जा रहा है।

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आईआईटी नहर से मकसूदाबाद गांव का क्षेत्र कानपुर और कानपुर देहात का बार्डर है। यह संवेदनशील क्षेत्र है, जहां पर रात में नियमित गश्त के निर्देश हैं। अक्सर इस रूट पर अपराधी और नशे के तस्कर एक जिले से दूसरे जिले में प्रवेश करते हैं।

बोलेरो की टक्कर से आठ फीट हवा में उछले कारोबारी
फूल सिंह कुश्वाहा देर रात बाबा मार्केट स्थित साइट से लौटकर कर्मचारी दीपू, अजय के साथ ऑटो के इंतजार में फुटपाथ पर खड़े थे। इसी दौरान काल बनकर आई बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह करीब सात से आठ फीट हवा में ऊपर उछल गए। 

 

कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फूलसिंह का टेंट के साथ बैंड का कारोबार है। परिवार में पत्नी कमला, बच्चे ओमजी, अंश और बेटी ओमश्री और मां मुन्नी देवी हैं। 
 

बड़े भाई लल्ला ने बताया कि पुलिस पर हमला करने के बाद वर्दीधारी आरोपी का पीछा करने लगे थे लेकिन इसके बाद भी वह भाग निकले। पुलिस को कार में कुछ आपत्तिजनक होने या आरोपियों के कोई अपराध करके भागने का अंदेशा है। गाड़ी की जांच में एक जोड़ी चप्पल, पानी की बोतल और चश्मा मिला।

 

बीटेक छात्रों ने पुलिसकर्मियों पर चढ़ाई थी कार
23 दिसंबर 2025 की शाम गंगा बैराज पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर कोहना थाने के पुलिसकर्मियों पर नशे में धुत कार सवार बीटेक छात्रों ने गाड़ी चढ़ा दी थी। इस घटना में दरोगा संजय कुमार, पूरन सिंह, होमगार्ड हरिप्रकाश घायल हो गए थे।

नशे में पूर्व प्रधान चला रहा था बोलेरो, हादसे के बाद नदी की ओर से भागे
बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के जुड़ा नवादा निवासी पूर्व प्रधान बब्लू उर्फ प्रमोद यादव अपने कन्नौज के ग्राम छिबरामऊ निवासी गुड्डू के साथ अस्पताल में भर्ती उसकी पत्नी को देखने गए थे। 

 

उनके साथ बोलेरो में रसूलाबाद के गांव बारी निवासी प्रकाश कुश्वाहा भी साथ था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूर्व प्रधान बब्लू शराब के नशे में धुत था। वापस घर जाते समय बोलेरो को बबलू उर्फ प्रमोद चला रहा था, वहीं आगे की सीट पर गुड्डू बैठा था। 

 

टक्कर के बाद अनियंत्रित होने से बोलेरो खाई में चली गई तो पैदल नदी की तरफ भाग गए। इंसपेक्टर ने बताया कि गुड्डू की पत्नी का इलाज किसी निजी अस्पताल में चल रहा था जिसकी मंगलवार को मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed