Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Businessman drank poisonous substance, died during treatment

Kanpur News: व्यापारी ने पिया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

Fri, 19 Dec 2025 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 19 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Businessman drank poisonous substance, died during treatment
पुखरायां। जहरीला पदार्थ खाने के बाद व्यापारी की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी ने उधार दिलाए गए रुपये वापस न करा पाने और ब्याज पर रुपये देने वाले युवक पर धमकाने से आहत होकर पति द्वारा आत्महत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

देवराहट थाना के सुजौर शिव गणेश तिवारी (45) सिखमापुर के पास पशु आहार की दुकान किए थे। उनका परिवार पुखरायां के दीनदयाल नगर में परिवार रहता है। भाई शिव महेश तिवारी ने बताया कि पुखरायां निवासी एक शिक्षक उसकी भाई की दुकान पर जीएसटी का काम देखते हैं। शिक्षक को भाई ने जालौन बबीना के हांसा निवासी एक युवक से पांच लाख रुपये 20 अक्तूबर 2024 को दिलाए थे। इसमें शिव गणेश ने जमानत ले रखी थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शिक्षक ने जब रुपये वापस नहीं किए तो भाई ने गहने बेच कर मूल धनराशि वापस कर दी। बुधवार की दोपहर 12 बजे ब्याज पर रुपये देने वाले युवक ने भाई को रोक कर धमकाया और ब्याज समेत अन्य रुपये मांगे। इसी से आहत होकर भाई ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर कानपुर निजी अस्पताल ले गए। जहां रात में उनकी मौत हो गई। गणेश की पत्नी रीता तिवारी ने बताया कि पति की जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें पूरा विवरण लिखा है। जिसकी सूचना पुलिस को देकर शिकायती पत्र व सुसाइड नोट सौंप दिया है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed