फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   businessman committed suicide in kanpur up

कानपुर: वाणिज्यकर के नोटिस से परेशान कारोबारी ने फांसी लगाई, परिजनों ने अधिकारियों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Thu, 10 Jun 2021 12:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Jun 2021 12:56 PM IST
सार

आरोप है कि वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर सुदीप श्रीवास ने नोटिस भेजकर 17 मई को राम अवतार को कार्यालय बुलाया था। साथ ही फर्म का रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की चेतावनी भी दी थी। आरोप लगाया कि विभाग के डिप्टी कमिश्नर रामेंद्र रत्नाकर भी उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

विज्ञापन
businessman committed suicide in kanpur up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता के कृष्णापुरी में लोहा कारोबारी ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने वाणिज्यकर विभाग के दो अधिकारियों पर नोटिस देकर कारोबारी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर व्यापारी नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


के ब्लॉक कृष्णापुरी निवासी राम अवतार खंडेलवाल फजलगंज स्थित एक लोहे की फर्म में काम करते थे। परिवार में पत्नी अंजली, बेटा नैतिक और बेटी आद्रिका हैं। ससुर राम कुमार खंडेलवाल के अनुसार कुछ दिनों पहले राम अवतार ने बेटी के नाम पर घर पर ही लोहे की एक फर्म खोली थी।
विज्ञापन


आरोप है कि वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर सुदीप श्रीवास ने नोटिस भेजकर 17 मई को राम अवतार को कार्यालय बुलाया था। साथ ही फर्म का रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की चेतावनी भी दी थी। आरोप लगाया कि विभाग के डिप्टी कमिश्नर रामेंद्र रत्नाकर भी उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। जिसके चलते वह तनाव में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह राम अवतार ने अपने कमरे में अंगौछे के सहारे पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी। फंदे पर शव लटकता देख पत्नी ने शोर मचाया तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। किदवई नगर इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

सीएम को पत्र लिख करेंगे शिकायत
कारोबारी की आत्महत्या की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा, कानपुर होटल एंड गेस्ट हाउस एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष श्याम मूलचंदानी सहित तमाम व्यापारी नेताओं ने कारोबारी के घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की। व्यापारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आरोपी अधिकारियों की शिकायत करेंगे। 

कारोबारी की फर्म की जांच कराई गई थी। जांच में इनकी कोई व्यापारिक गतिविधियां नहीं मिलीं थीं। उन्हें कार्यालय बुलाया गया था। नोटिस देकर जवाब मांगा गया था। दो तीन नोटिस भेजने के बाद भी जवाब नहीं मिला। नोटिस एसी सुदीप श्रीवास द्वारा भेजा गया था। विभाग की ओर से कारोबारी को प्रताड़ित नहीं किया गया। - रामेंद्र रत्नाकर, डिप्टी कमिश्नर, वाणिज्यकर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed