फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Businessman committed suicide by consuming poison, was upset due to being disabled in an accident

Mahoba: व्यापारी ने जहर खाकर दी जान, दुर्घटना में अपाहिज होने से था परेशान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Mon, 30 Oct 2023 05:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 30 Oct 2023 05:27 PM IST
सार

Mahoba News: पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि रीढ़ की हड्डी टूट जाने और कमर से नीचे का हिस्सा काम न करने से व्यापारी परेशान चल रहा था।
 

विज्ञापन
Businessman committed suicide by consuming poison, was upset due to being disabled in an accident
मृतक भुवनेश साहू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में दो वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी टूट जाने और कमर से नीचे का हिस्सा काम न करने से परेशान युवा व्यापारी ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। व्यापारी की मौत से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार, कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला सतियनपुरा निवासी अरविंद साहू का पुत्र भुवनेश साहू (28) बेकरी व्यापारी था। उसने कड़ी मेहनत करके बड़ा व्यापार खड़ा किया था। दो साल पहले बेकरी की सप्लाई कर भुवनेश कार से कुलपहाड़ लौट रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में कार पेड़ से टकरा जाने से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी और कमर के निचले हिस्से ने काम करना बंद कर दिया था। भुवनेश दो वर्ष से बिस्तर पर था। उसका उपचार चल रहा था। चलने-फिरने में असमर्थ व्यापारी मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। वह बेकरी कारखाने में भी सोता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रविवार की रात भुवनेश ने जहर खा लिया। आहट पाकर जागे कर्मचारियों ने परिजनों को सूचना दी और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed