फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Business worth more than 50 lakhs on Sakat Chaturthi

Kanpur News: सकट चतुर्थी पर 50 लाख से ज्यादा का कारोबार

Wed, 07 Jan 2026 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Business worth more than 50 lakhs on Sakat Chaturthi
कानपुर। सकट चतुर्थी पर मंगलवार को बाजारों में रौनक दिखी। तिल, रामदाना, लइया, चना दाल और गुड़ के लड्डू की बंपर मांग रही। सर्दी बढ़ने से बिक्री में और इजाफा हुआ। पर्व के दिन करीब 50 लाख रुपये के कारोबार का अनुमान है। गुड़ और तिल की गजक की भारी मांग देखी गई। लोहड़ी के लिए लोगों ने रेवड़ी और अन्य मिठाइयों की खरीदारी की।
विज्ञापन

नमकीन, बेकरी एंड गजक पेठा एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी ने बताया कि शहर के हूलागंज में गजक का थोक कारोबार होता है। इसके अलावा परेड, गोविंदनगर, साकेतनगर, किदवईनगर, पीरोड, गुमटी नंबर पांच और अन्य प्रमुख मिठाई एवं कंफेक्शनरी दुकानों में भी उत्पादों की बिक्री हो रही है। उन्होंने बताया कि मेवा गजक का भाव 600 रुपये प्रति किलो है, जिसमें पिस्ता, काजू और गुड़ का इस्तेमाल होता है। सफेद तिल की गजक 400 और काले तिल की गजक 440 रुपये प्रति किलो बिक रही है। इसके अलावा बाजार में गुड़ खस्ता, गुड़ रोल, गुड़ चिक्की, गुड़ रेवड़ी, काजू-पिस्ता रोल और शक्कर रोल की भी अच्छी मांग रही। साथ ही शकरकंद, मूली और गन्ने की भी बिक्री जारी रही। अगले सप्ताह आने वाले लोहड़ी के लिए भी लोग पहले से ही गजक, रेवड़ी और गुड़ के अन्य उत्पाद खरीदने लगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed