फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Business committee operator arrested in case of fraud

बिजनेस कमेटी संचालक ने लाखों रुपये हड़पे, पुलिस हिरासत में आरोपी, जांच शुरू

Mon, 16 Sep 2019 06:59 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 16 Sep 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
Business committee operator arrested in case of fraud
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में कांशीराम कॉलोनी, सजारी निवासी राजकुमारी ने बाबूपुरवा कॉलोनी निवासी बीसी (बिजनेस कमेटी) संचालक लक्ष्मी नारायण राठौर पर कमेटी का लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजकुमारी ने बताया कि लक्ष्मी नारायण बीसी चलाता है। दर्जनों लोग उसके यहां बीसी डालते हैं। आरोप है कि समय सीमा पूरी होे जाने के बाद उन लोगों ने पैसे मांगे तो टालमटोल करने लगा। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि कई और लोगों के पैसे हड़पने की बात सामने आई है। इन लोगों ने रसीद भी दिखाई है। सभी की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


ये हुए ठगी के शिकार
सतबरी रोड निवासी लखन सिंह का एक लाख 20 हजार, बर्रा विश्वबैंक निवासी अर्जुन सिंह सेंगर का दो लाख, आजाद नगर निवासी धर्मेश सिंह चौहान का  एक लाख 20 हजार, रानी सिंह के एक लाख 20 हजार, ओ ब्लॉक किदवईनगर निवासी आलोक कुमार के एक लाख 20 हजार, कॉशीराम कॉलोनी निवासी राजपाल के एक लाख 20 हजार, जूही हमीरपुर रोड निवासी हीरा लाल साहू के एक लाख 20 हजार, चंद्र नगर लाल बंगला निवासी मुकेश अग्रवाल के एक लाख 50 हजार, किदवईनगर निवासी रामऔतार के 84 हजार रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरवी में लगे रहे कई लोग
बीसी संचालक लक्ष्मी नारायण की गिरफ्तारी की खबर सुनकर सोमवार सुबह से ही थाने के बाहर पैरवी करने वालों की भीड़ लग गई। कई सफेदपोश नेताओं के फोन भी आए, लेकिन किसी की नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed