फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bus stuck in Mainpuri underpass in Etawah, passengers in panic, even JCB could not go inside

Etawah: मैनपुरी अंडरपास में फंसी बस...सवारियों में मचा हड़कंप, जेसीबी भी अंदर नहीं जा सकी, डेढ़ घंटे बाद निकली

Sun, 14 Jul 2024 12:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 14 Jul 2024 12:03 PM IST
सार

Etawah News: सभी चालकों-परिचालकों को आदेश दिए गए हैं, कोई भी अंडरपास में पानी भरा होने की स्थिति में बस नहीं निकालेगा। आज बस फंसने का कारण पता करके आरोपी चालक परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Bus stuck in Mainpuri underpass in Etawah, passengers in panic, even JCB could not go inside
अंडरपास में फंसी बस - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में दो घंटे की बारिश में शनिवार को मैनपुरी अंडरपास में लगभग साढ़े चार फीट पानी भरने से आवागमन बाधित हो गया। वहीं इस बीच इटावा से आगरा के लिए जा रही रोडवेज को बस को चालक ने लापरवाही से पानी के बीचोंबीच फंसा दिया। पानी अधिक होने की वजह से बस बंद हो गई।  बस में पानी भरने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बस को रस्सी से बांधकर खींचते हुए निकाला गया। तब जाकर बस में सवार 20 यात्रियों ने राहत की सांस ली। हर साल बारिश में अंडरपास में पानी भरने की समस्या को जानते हुए शॉर्टकट मारने की वजह से चालक आए दिन लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे से तीन बजे तक झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

इससे मैनपुरी अंडरपास में करीब साढ़े चार फीट पानी भर गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। इस बीच बस स्टैंड से आगरा के लिए लगभग 20 सवारियां लेकिन निकली इटावा डिपो की बस के चालक ने शॉर्ट कट की वजह से पानी में बस उतार दी। सवारियां पानी ज्यादा भरे होने की बात कहते रहे, लेकिन चालक और परिचालक ने बस घुसवा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने जेसीबी फंसने की भी आशंका जताई
पुल के बीच में पानी अधिक होने की वजह से बस में पानी भरने लगा इससे यात्रियों में खलबली मच गई। यात्री पानी से बचने के लिए सीटों पर चढ़ गए। मद्द के लिए चीखपुकार मच गई। सूचना पर करीब एक घंटे बाद जेसीबी पहुंची, तो लेकिन पानी अधिक होने की वजह से चालक ने जेसीबी फंसने की भी आशंका जताई।

परिचालक ने सभी यात्रियों के रुपये लौटा दिए
इस पर रस्सी से बांधकर लोगों की मद्द और जेसीबी की मद्द से बस को करीब डेढ़ घंटे बाद बाहर निकलवाया जा सका। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। परिचालक ने सभी यात्रियों के रुपये लौटा दिए। इसके बाद यात्री दूसरी बस से गंतव्य के रवाना हुए।

सभी चालकों-परिचालकों को आदेश दिए गए हैं, कोई भी अंडरपास में पानी भरा होने की स्थिति में बस नहीं निकालेगा। आज बस फंसने का कारण पता करके आरोपी चालक परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  -डीएम सक्सेना, एआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed