फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bus service

माती बस डिपो का आज से शुरू होगा संचालन

Fri, 19 Feb 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
bus service
माती बस डिपो पहुंची बसें। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार से माती बस डिपो का संचालन शुरू हो जाएगा। गुरुवार को 15 बसें डिपो में पहुंच गई। कार्यक्रम की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

माती में कानपुर-झांसी हाईवे किनारे रोडवेज बस डिपो ठीक बस स्टेशन के बगल में बना है। 4.39 करोड़ की लागत से वर्ष 2018 में माती डिपो तैयार हो गया था। प्रभारी मंत्री ने डिपो के भवन का लोकार्पण भी कर दिया था। लेकिन फायर एनओसी, डीजल की आपूर्ति व अन्य जरूरी संसाधन की कमी और मुख्यालय की मंजूरी न होने से डिपो शुरू नहीं हो सका। लखनऊ मुख्यालय की मंजूरी मिलने पर दो साल बाद डिपो का संचालन सुनिश्चित हो सका। जरूरत के अनुसार स्टाफ की तैनाती की गई है। तय दस रूटों में जिले की सभी तहसीलों को जोड़ा गया है। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

गुरुवार को एआरएम रोडवेज सुदेश निगम व एआरएम विकासनगर डिपो एससी संखवार तैयारियों का जायजा लेने माती डिपो पहुंचे। बताया कि शुक्रवार को अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले व सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला सुबह 11 बजे डिपो से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस रूटों पर चलेेंगी रोडवेज बसें
कानपुर देहात। माती बस डिपो से दस निर्धारित रूटों पर बसें चलेंगी। एआरएम सुदेश निगम ने बताया कि माती से अमरौधा-कानपुर होकर लखनऊ तक, गुरगांव (बरौर) से कानपुर होकर लखनऊ तक, झींझक से मंगलपुर-डेरापुर-रूरा-अकबरपुर होकर लखनऊ तक, नोनारी से मंगलपुर-डेरापुर-मुंगीसापुर से अकबरपुर होकर लखनऊ तक, माती से पुखरायां-मूसानगर-घाटमपुर कानपुर होकर लखनऊ तक, माती से अकबरपुर-रूरा-झींझक-रसूलाबाद होकर दिल्ली तक, माती से कानपुर-लखनऊ होकर गोरखपुर तक, माती से मैथा-रसूलाबाद होकर विधूना तक, बिल्हौर से रसूलाबाद होकर माती तक व रूरा से अकबरपुर होकर कानपुर तक शटल बस सेवा चलाई जाएगी।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed