{"_id":"619a9b70dc0d830553079eaf","slug":"bus-driver-and-youth-coming-from-jaipur-assaulted-six-arrested-akbarpur-news-knp6653251124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर से आ रही बस के चालक व युवक में मारपीट, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर से आ रही बस के चालक व युवक में मारपीट, छह गिरफ्तार
विज्ञापन
मुंगीसापुर। जयपुर से सवारी लेकर कानपुर आ रही बस के चालक से यात्रा कर रहे एक युवक का विवाद हो गया। इस पर चालक व दो कंडक्टर ने युवक को पीट दिया।
इससे नाराज युवक ने सूचना अपने साथियों को दी। मुंगीसापुर में बस रुकने पर युवक ने साथियों के साथ मिलकर चालक को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
डींघ, देवीपुर निवासी कृष्ण कुमार बस से जयपुर से मुंगीसापुर आ रहा था। रास्ते में बस चालक शिकोहाबाद निवासी विनोद कुमार की कृष्ण कुमार से अपशब्द कहने को लेकर कहासुनी हो गई।
इस पर बस चालक व कंडक्टर शिकोहाबाद निवासी आर्यन बाजपेई व रोहित गुप्ता ने कृष्ण कुमार को पीट दिया। घटना की जानकारी कृष्ण कुमार ने फोन पर साथियों को दी। रविवार दोपहर में बस मुंगीसापुर स्टैंड पर रुकी तो कृष्ण कुमार व उसके साथियों ने बस चालक को उतार कर पीटना शुरू कर दिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तो तत्काल चौकी इंचार्ज पुलिस बल लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह ने बताया कि बस के चालक व दोनों कंडक्टरों के अलावा, कृष्ण कुमार, उसके भाई रामकृष्ण व साथी शिवम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दूसरा चालक आने पर सवारी लेकर बस कानपुर के लिए रवाना की गई। गिरफ्तार किए गए सभी छह लोगों को शांति भंग में पाबंद किया गया है।