फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bus collides with truck on expressway, seven injured

Kanpur News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई बस, सात घायल

Thu, 27 Jun 2024 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 27 Jun 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with truck on expressway, seven injured
नगला बरी के पास चालक को नींद आने से हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के नगला बरी गांव के पास बुधवार सुबह चार बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में बस चालक बुरी तरह फसकर घायल हो गया। चालक समेत
बस गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी। जिसमें 22 सवारियां मौजूद थी। सुबह का समय होने के कारण सवारियां सो रही थीं। बस चालक शैलेश कुमार निवासी गोपालगंज बिहार को नींद की झपकी आने से हादसा हो गया।
विज्ञापन

हादसे में बस के चालक, परिचालक राजेंद्र यादव पुत्र बनवारी यादव निवासी मिश्रिर जिला कुशीनगर व पांच अन्य सवारी शुभम कुमार, गीता देवी पत्नी राधाकृष्ण, दिव्या कुमारी, बीरम राज पुरोहित, सोनाली देवी पत्नी राजकुमार सभी गोरखपुर के रहने वाले घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे यूपीडा के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस चालक को निकाला।सभी घायलों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। बस को एक्सप्रेसवे से हटाकर यातायात सामान्य रूप से चालू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed