फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bus collided with a parked trailer while overtaking In Fatehpur

UP: 'अचानक जोरदार आवाज से छाया अंधेरा..', साथियों का खून देखकर छात्राओं को आया चक्कर; परिजनों को देख फफक पड़ीं

Wed, 22 Jan 2025 03:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Jan 2025 03:21 PM IST
सार

फतेहपुर के बिंदकी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्राओं को टूर पर ले जा रही बस दुर्घटना का शिकार हो गई। तेज रफ्तार में ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में बस सड़क पर खड़े ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो शिक्षिकाएं, एक चपरासी व 18 छात्राएं घायल हो गईं।

विज्ञापन
bus collided with a parked trailer while overtaking In Fatehpur
fatehpur road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर के विद्यालय से शैक्षणिक भ्रमण पर खुशी-खुशी निकली छात्राओं में सड़क दुर्घटना के बाद खौफ नजर आया है। साथियों को खून से लथपथ देकर कई को चक्कर आ गया। रोती-बिलखती एक-दूसरे को देखती रहीं। परिजनों से लिपटकर फफक-फफक कर रो पड़ीं।
विज्ञापन


छिवली नदी के पास बस के ट्रेलर में घुसने के बाद छात्रा सुनैना, सृष्टि ओमर और रोजी ने साथी घायल छात्राओं को कानपुर हैलट भेजा। वह अन्य छात्राओं के साथ वाहन से बिंदकी पहुंची। परिजनों को देखते ही लिटपकर रोने लगी। छात्राओं ने बताया कि टूर को लेकर सभी छात्राओं में उत्सुकता और खुशी थी।
विज्ञापन


वह हंसी-मजाक करते हुए जा रहे थे। अचानक जोरदार आवाज से अंधेरा छा गया। एक पल में चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। उन्हें इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया। खून से लथपथ साथियों को देखकर चक्कर आ गया। वह भागकर छात्राओं को संभालती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें इतना खौफ था कि घर पहुंचाने वाले दूसरे वाहन से भी कहीं हादसे का शिकार न हो जाएं। परिजनों से मिलने के बाद उनकी आंखों से आंसू छलक गए। परिजन से लिपटकर तेज-तेज रोने लगी। इससे पूरा माहौल गमगीन हो गया।

भाई बोला- बहन नसरा का साथ हमेश के लिए छूट गया
दिवंगत छात्रा नसरा फातिमा की मौत की सूचना से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। उसके पिता शकील अहमद, बड़ा भाई शोएब और मां शबीना पड़ोसियों के साथ हैलट पहुंचे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता और माता बदहवास दिखे। भाई ने बताया कि बहन का साथ हमेशा के लिए खत्म हो गया।

इकलौती बहन को खोने का गम हमेशा रहेगा। पिता ने कहा कि दो बच्चों में छोटी बेटी का प्रेम परिजनों को बार-बार रोने पर मजबूर कर दे रहा है। छात्र का पिता शकील स्टील की चलनी बनाने का कारोबार करते हैं। मां गृहिणी हैं। मोहल्ले वाले छात्रा के अच्छे स्वभाव को लेकर चर्चा करते रहे। नसरा का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

छात्राओं से भरी तेज रफ्तार बस ओवरटेक करने में खड़े ट्रेलर से भिड़ी, एक की मौत, 21 घायल
फतेहपुर के बिंदकी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्राओं को टूर पर ले जा रही बस दुर्घटना का शिकार हो गई। तेज रफ्तार में ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में बस सड़क पर खड़े ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो शिक्षिकाएं, एक चपरासी व 18 छात्राएं घायल हो गईं।
 

गंभीर रूप से घायल 16 लोगों को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार सुबह 11:10 बजे औंग में छिवली नदी के पास हुआ। इंटर कॉलेज की छात्राएं, शिक्षिकाओं के साथ तीन बसों से कानपुर आईआईटी, जेके मंदिर, चिड़ियाघर टूर पर निकली थीं। एक बस में 55 छात्राएं, दो अध्यापिकाएं और एक चपरासी था। 

 

चश्मदीद अनुज यादव ने बताया कि छिवली नदी से पहले करीब सौ किलोमीटर की रफ्तार से बस जा रही थी। इस बीच आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने में बस गलत दिशा से पुराने पुल से निकलते समय बेकाबू हो गई और खड़े ट्रेलर में पीछे से भिड़ गई।

हादसे में बिंदकी के मुगलाही की नसरा फातिमा उर्फ सानिया (16) पुत्री शकील की मौके पर मौत हो गई। दो शिक्षिकाओं, चपरासी व छात्राओं समेत 21 लोग घायल हो गए। दूसरी बस की छात्राओं, स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को बिंदकी सीएचसी भेजा।

 

गंभीर घायल 16 लोगों को हैलट भेजा गया। हादसे के बाद टूर रद्द कर सभी छात्राओं को घर भेज दिया गया। डीएम रविन्द्र सिंह ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृत छात्रा के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। घायलों के मुफ्त इलाज के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed