फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bus collided with a dumper standing on Mantora Highway overbridge in Raniya of Kanpur countryside, 11 passengers injured

कानपुर देहात के रनियां में मंटोरा हाईवे ओवरब्रिज पर खड़े डंपर से टकराई बस, 11 यात्री घायल

Tue, 07 Dec 2021 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bus collided with a dumper standing on Mantora Highway overbridge in Raniya of Kanpur countryside, 11 passengers injured
दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसा चालक। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रनियां। अकबरपुर कोतवाली के मंटोरा हाईवे ओवरब्रिज पर कानपुर की तरफ जा रही सवारियों से भरी बस सोमवार शाम तीन दिन से खराब खड़े गिट्टी लदे डंपर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में दो महिलाओं और एक बच्चे समेत 11 लोग घायल हो गए। नौ घायलों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। करीब एक घंटे बाद हाईवे से बस हटाई गई, तब यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

माती से कलक्ट्रेट और कचहरी के स्टाफ को कानपुर ले जाने वाली निजी बस सोमवार शाम को करीब 40 लोगों को लेकर रवाना हुई थी। शाम करीब छह बजे रनियां के मंटोरा हाईवे ओवरब्रिज पर पहुंची तेज रफ्तार बस के ड्राइवर कानपुर के गुजैनी निवासी विजय कुमार त्रिपाठी (62) ने सामने डंपर देख ब्रेक लगाए पर नियंत्रित नहीं कर पाया। इससे बस डंपर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में सवार एक बच्चे समेत नौ लोग और डंपर की मरम्मत करा रहा चालक व बारा निवासी मिस्त्री मोहम्मद शकील (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
हादसे में घायल मिस्त्री मोहम्मद शकील, डंपर के चालक (पहचान नहीं हो सकी), कानपुर के बर्रा चार निवासी केडीए कर्मी शिवगोपाल द्विवेदी (45), किदवईनगर निवासी बाल कल्याण समिति की सदस्य अनामिका मिश्रा (45), हरदेवनगर, बर्रा निवासी अधिवक्ता रामदुलारे शुक्ला (63), गुजैनी निवासी बस चालक विजय कुमार त्रिपाठी, सरगांव बुजुर्ग, रूरा निवासी मनोरमा दीक्षित (35) और उनके पुत्र तनय दीक्षित (6) को हैलट रेफर कर दिया गया।
वहीं लखीमपुर के मयंक गौड़ (42), राजपुर के रमई गांव निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र कटियार (45), कानपुर के जाजमऊ निवासी कोर्ट कर्मचारी विनीत यादव (25) का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायल मां-बेटे को निजी अस्पताल ले गए दलाल
जिला अस्पताल में दलालों का चक्रव्यूह टूट नहीं रहा है। हाईवे पर रनियां में बस दुर्घटना के बाद निजी अस्पतालों के दलाल जिला अस्पताल पहुंच गए। घायल मनोरमा और उनके बेटे तनय को निजी अस्पताल के दलाल प्राइवेट एंबुलेंस से ले गए। इस दौरान अफसर अन्य घायलों को हाल जानते रहे।

जिला अस्पताल में घायल को लोडर से उतारते लोग। संवाद

जिला अस्पताल में घायल को लोडर से उतारते लोग। संवाद- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed