फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bus accident: Police of three police stations raid in search of bus owner

कन्नौज हादसा: बस मालिक की तलाश में तीन थानों की पुलिस ने दी दबिश, पत्नी व बच्चों समेत हुआ फरार

Sat, 11 Jan 2020 10:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 11 Jan 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
bus accident: Police of three police stations raid in search of bus owner
कन्नाैज बस हादसे में 20 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले की कोतवाली छिबरामऊ के जीटी रोड स्थित गांव घिलोई में हुए भीषण बस हादसे के बाद हरकत में आई तीन थानों की पुलिस व स्वाट टीम ने बस मालिक की तलाश में उसके घर पर दबिश दी। इससे पहले दबिश की खबर लीक होने से बस मालिक विमल, पत्नी व बच्चों समेत फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने कमरों में घुसकर तलाशी ली। घर पर विमल की मां व नौकर ही मिले। ऐसे में पुलिस की टीमें लौट गईं। छिबरामऊ में हादसे के बाद शुक्रवार देर रात शहर कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय, एसओ मऊदरवाजा जेपी शर्मा, फतेहगढ़ कोतवाल जसवंत सिंह व स्वाट टीम प्रभारी ने फोर्स के साथ बस मालिक विमल चतुर्वेदी के सुनहरी मस्जिद के पास स्थित आवास पर दबिश दी।
विज्ञापन


विमल व उसकी पत्नी प्रीती बच्चों समेत पहले ही निकल गए थे। पुलिस ने सभी कमरों में घुसकर विमल को खोजा लेकिन वह नहीं मिली। उसकी मां और दो नौकर घर पर मिले। मां ने बताया कि विमल पत्नी व बच्चों के साथ बाहर घूमने गए हैं। पुलिस छानबीन के बाद चली आई। शनिवार को विमल की मां भी चली गई। घर पर ताला पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमल के घर पर दबिश की सूचना से राजनीतिक गलियारों में भी हड़कंप मच गया। विमल से आर्थिक मदद लेने वाले राजनीति से जुड़े कई लोग उसे बचाने के लिए पैरवी में जुट गए। कोतवाल ने बताया कि विमल के घर पर फोर्स के साथ दबिश दी थी। वह विमल से चालक व परिचालक के बारे में जानकारी करने गए थे लेकिन वह घर पर नहीं मिले।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed