{"_id":"5ae6cd2e4f1c1b64098b743c","slug":"bus-accident-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों काे लेकर लाैट रही बस पलटी, दो की मौत, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों काे लेकर लाैट रही बस पलटी, दो की मौत, 12 घायल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुर्सी गांव, ककवन के बरेवा मोड़ पर रविवार रात बारातियों और बैंड-बाजा वालों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के नीचे और अंदर फंसे लोगों की चीख सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे। पुलिस को हादसे की सूचना दी।
एसडीएम दिलीप कुमार, सीओ बिल्हौर और ककवन थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकाल कर 12 लोगों को अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को कन्नौज मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
पुलिस हादसे की वजह तलाशने की कोशिश में जुटी है। झींझक (कानपुर देहात) के गोपालपुर गांव निवासी प्रताप वर्मा के बेटे की शादी ठठिया, कन्नौज के कंधईपुरवा गांव की एक युवती से रविवार को होनी थी। देर रात बारातियों और बैंड-बाजा वालों को लेकर बस ठठिया जा रही थी। ककवन और कन्नौज के बार्डर पर स्थित सुर्सी गांव में बरेवा मोड़ के पास अचानक चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई।
विज्ञापन
बस में 40-45 लोग सवार थे। 12 घायलों को ककवन सीएचसी भेजा गया। जहां पिपरी डेरा जगदीशपुर, झींझक निवासी कमलनाथ (40) और अमरनाथ (45) को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि वीरेंद्र, सरवन, रमाकांत, विनोद और शेष नारायण को गंभीर हालत में कन्नौज मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।