{"_id":"68ed6a4b6129f27800066604","slug":"bumper-sale-of-decorative-items-sarees-and-ladies-purses-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1297026-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सजावटी सामान, साड़ियों और लेडीज पर्स की बंपर बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सजावटी सामान, साड़ियों और लेडीज पर्स की बंपर बिक्री
विज्ञापन
कानपुर। उद्योग विभाग की ओर से मोतीझील लॉन में चल रहे यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला में स्वदेशी उत्पादों की धूम रही। दिवाली के लिए सजावटी सामान की बंपर मांग रही। साथ ही साड़ियों, लेडीज पर्स की बहुत अच्छी बिक्री हुई। दो दिन में करीब सात से आठ लाख रुपये के कारोबार का अनुमान है। वहीं सोमवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने मेले का निरीक्षण किया और स्टाॅलों पर जाकर उत्पाद देखे। साथ ही शिल्पकारों के साथ फोटो खिंचवाई।
महापौर ने वोकल फॉर लोकल की तर्ज पर स्वदेशी मेले के उत्पादों को बढ़ावा देने की बात कही। महापौर को स्टाल संचालकों ने बताया कि उत्पादों की बहुत अच्छी बिकी हो रही है। 19 अक्तूबर तक मेले में और अधिक बिक्री होने की उम्मीद है। उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मेला में 68 स्टाॅल लगाए गए हैं। माटीकला, शिल्क के उत्पादों के स्टाल हैं।
बताया गया कि मेले में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में शामिल उद्यमी भी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन करीब 4.5 लाख रुपये का कारोबार मिला। वहीं देर शाम मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। गजल गायक डी नारायण मिश्र, शिशिर अवस्थी और तबला वादक डाॅ. राज कुमार त्रिपाठी ने गजल और तबले की थाप पर लोगों मंत्रमुग्ध कर दिया।