{"_id":"5faeaafab3e24b51d4293b83","slug":"bullies-shot-dead-when-they-opposed-dadagiri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: दादागिरि का विरोध किया तो दबंगों ने मार दी गोली, गंभीर हालत में युवक को पहुंचाया जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: दादागिरि का विरोध किया तो दबंगों ने मार दी गोली, गंभीर हालत में युवक को पहुंचाया जिला अस्पताल
Fri, 13 Nov 2020 09:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 13 Nov 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा जिले में दबंगों ने 24 वर्षीय युवक को घेरकर पीटने के बाद तमंचे से गोली मार दी। हमलावर भाग निकले। घायल को गंभीर अवस्था में परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शराब के नशे विवाद बताया है।
पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कलां गांव निवासी रंजीत यादव पुत्र बाबादीन शुक्रवार की शाम बाजार से दिवाली की खरीदारी करके वापस घर जा रहा था। कोटेदार के घर के नजदीक गांव के दो दबंग युवकों ने उसे रोक लिया और अपना रुआब दिखाने लगे।
विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट के बाद तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके दाहिने हाथ में लगी। आरोपी भाग निकले। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। घायल के मुताबिक कोई रंजिश नहीं है।
विज्ञापन
बेवजह बदसुलूकी कर रहे थे। इसी का विरोध करने पर गोली मार दी। उधर, थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि शराब के नशे में विवाद होना बताया जा रहा है। फिलहाल उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली। उन्होंने गोली लगने से भी इनकार किया है।