फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bullet train will go to Varanasi via Lucknow-Prayagraj

लखनऊ-प्रयागराज होकर वाराणसी जाएगी बुलेट ट्रेन, 800 किमी. के हाईस्पीड एलीवेटेड ट्रैक का हवाई सर्वेक्षण शुरू

Sat, 23 Jan 2021 01:03 AM IST
शिखा पांडेय सुहेल खान, अमर उजाला, कानपुर
सुहेल खान, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Jan 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bullet train will go to Varanasi via Lucknow-Prayagraj
हाईस्पीड एलीवेटेड ट्रैक का हवाई सर्वेक्षण शुरू - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली से वाराणसी के बीच बनने वाला 800 किलोमीटर लंबा हाईस्पीड एलीवेटेड रेल रूट लखनऊ, प्रयागराज होकर वाराणसी जाएगा। यह नई दिल्ली से उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के जेवर में प्रस्तावित एयरपोर्ट से भी कनेक्ट होगा। इस पर 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है। हवाई सर्वेक्षण के बाद रेल रूट विकसित करने की निगरानी नेशनल हाईस्पीड रेलवे कार्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) कर रहा है।
विज्ञापन


यह होगा एलीवेटेड रूट का मार्ग
एलीवेटेड रेल रूट दिल्ली-हावड़ा रूट वाले वाराणसी मार्ग से अलग होगा। यह नई दिल्ली से नोएडा, मथुरा, आगरा, इटावा, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, भदोही, वाराणसी और अयोध्या जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगा। कानपुर में यह बिल्हौर के बाद उन्नाव के बांगरमऊ होते हुए लखनऊ से जुड़ेगा। इसके लिए बिठूर के आगे गंगा नदी पर रेलवे पुल बनाने की भी योजना है।
विज्ञापन


देश की राजधानी से प्रदेश की राजधानी और अयोध्या भी जुड़ेगी
इस रेल कॉरिडोर को देश की राजधानी दिल्ली से प्रदेश की राजधानी को भी जोड़ा जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली को भी बुलेट ट्रेन का लाभ मिलेगा। इसके अलावा राममंदिर आने जाने वालों को भी इस हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के नक्शे पर लाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई सर्वेक्षण शुरू हो चुका है। कुछ ही सप्ताह में इसकी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। 800 किमी के इस हाई स्पीड रेल रूट में यूपी के आगरा, लखनऊ, अयोध्या, रायबरेली और वाराणसी जैसे शहर भी जुड़ेंगे।- सुषमा गौर, प्रवक्ता, एनएचएसआरसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed