फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bulldozers run from Kalyanpur crossing to IIT gate in Kanpur

Kanpur: कल्याणपुर क्रासिंग से आईआईटी गेट तक चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों से वसूला 75000 रुपये चार्ज

Fri, 23 Dec 2022 07:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Dec 2022 07:06 PM IST
सार

नगर निगम ने कल्याणपुर क्रासिंग से आईआईटी गेट तक बुलडोजर की सख्त कार्रवाई की। इस दौरान अतिक्रमणकारियों से 75000 रुपये यूजर चार्ज वसूला गया। तो वहीं, निर्माण सामग्री भी जब्त की गई।

विज्ञापन
Bulldozers run from Kalyanpur crossing to IIT gate in Kanpur
ल्याणपुर क्रासिंग से आईआईटी तक चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नगर निगम प्रवर्तन दस्ते ने शुक्रवार को कल्याणपुर क्रासिंग से आईआईटी तक बुलडोजर चलाया। अतिक्रमणकारियों से 75000 रुपये जब्त किए। निर्माण सामग्री भी जब्त की। नगर निगम जोन-6 की प्रभारी पुष्पा राठौर के नेतृत्व में दोपहर में प्रवर्तन दस्ते ने जीटी रोड में कल्याणपुर क्रासिंग से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया।

विज्ञापन

वहीं, कार्रवाई होते देख क्रासिंग के आसपास लगे फलों सहित अन्य ठेके लेकर दुकानदार भाग गए। वहां से दस्ते ने आईआईटी गेट की तक अभियान चलाया। भवन निर्माण सामग्री की दुकानों के आगे फुटपाथ से सड़क फैली मौरंग नगर निगम की डीसीएम में भराई।
विज्ञापन

जोनल प्रभारी ने बताया कि फुटपाथ कब्जाने वाले एक भवन निर्माण सामग्री विक्रेता से 20 हजार रुपये यूजर चार्ज वसूला। मोटरसाइकिलों के शोरूम के बाहर स्कूटी सहित वाहन अन्य वाहन देख 25000 रुपये का चालान किया। पिज्जा बेचने वाले से भी पांच हजार रुपये यूजर चार्ज वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरफ फुटपाथ पर कब्जा करने वाले अन्य दुकानदारों से 75000 रुपये यूजर चार्ज लिया गया। दस्ते में कर अधीक्षक प्रीतम वर्मा, समरजीत, कल्याणपुर पुलिस मौजूद रही। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि आगे भी ऐसी कार्रवाई होती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed