फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bulldozers charged into illegal encroachments

अवैध कब्जों पर टूट पड़ा बुलडोजर

Sat, 23 Jul 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 23 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers charged into illegal encroachments
निराला नगर तिराहे पर मेंस बुटीक का अतिक्रमण गिराती जेसीबी। - फोटो : amarujala
ध्वस्तीकरण अभियान के दूसरे दिन छह रूटों में 499 कच्चे-पक्के अवैध निर्माण तोड़े गए। चालान, सामान जब्त करने के साथ ही 2.11 लाख रुपये यूजर चार्ज भी वसूला गया। उधर, पहले दिन के अभियान के दौरान साफ कराए गए कालपी रोड सहित अन्य तीन मार्गों में दोबारा अतिक्रमण हो गया।
विज्ञापन



सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर निगम जोन-1 के प्रभारी नंदकिशोर, सीओ सहित पुलिस फोर्स ने मेघदूत तिराहे से परेड तक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। पहले से           इसका पता चलने से ज्यादातर अस्थायी कब्जेदार भाग गए थे। उर्सला के बाहर फुटपाथ पर कपड़ा बाजार भी नहीं लगी थी। परेड मैदान के सामने आईएमए की तरफ फुटपाथ पर           बनी टट्टर की नौ दुकानें तोड़ीं। ठेले हटवाए। जोनल प्रभारी ने बताया कि दो ठेले, नौ टट्टर, लकड़ी की 18 बेंच, एक जनरेटर और 25 बोर्ड जब्त किए गए। 
विज्ञापन



इसी तरह नगर निगम जोन-2 के दस्ते ने एसीएम-2 के नेतृत्व में पुरानी चुंगी जाजमऊ से राकेट तिराहा तक अभियान चलाया। जोनल प्रभारी मुनीश निगम ने बताया कि 15 पक्की दुकानें, मकानऔर 8 अस्थायी कब्जे तोड़े। 11 अवैध कब्जेदारों के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जोन-3 दस्ते ने एसडीएम के नेतृत्व में गोविंदपुरी पुल से बर्रा बाईपास तक 78 टट्टर शेड, लकड़ी की 70 गुमटियां, 75 ठेले, 59 होर्डिंग तोड़े और अतिक्रमणकारियों से 1.88 लाख रुपये यूजर चार्ज वसूला। एसीएम-5 के नेतृत्व में जोन-4 के प्रभारी राजीव शुक्ल ने चुुन्नीगंज चौराहे से बकरमंडी, बजरिया, हर्ष नगर पेट्रोल पंप होते हुए आर्य नगर चौराहे तक पांच गुमटियां, तीन ठेले, 17 टिनशेड, पान मसाले की दो दुकानें, 7 टट्टर शेड सहित 41 अतिक्रमण हटवाए। जोन-5 के दस्ते ने एसीएम-7 की अगुवाई में पनकी हनुमान मंदिर से गंगागंज तक 40 झुग्गी-झोपड़ियां तोड़ीं।

जोन-5 के दस्ते ने गीता नगर क्रासिंग से बगिया क्रासिंग तक 42 अतिक्रमण हटवाए। हालांकि अभियान के मद्देनजर गोलचौराहे पर ठेले लाइन में लगे थे। फुटपाथ से सड़क तक ठेले नहीं लगे थे। जोनल प्रभारी अतुल कृष्ण ने बताया कि अतिक्रमणकारियों से 12 हजार रुपये युजर चार्ज वसूला गया।



फीते से नापा, बुलडोजर से हटाया 
एसीएम-2 सतीश चंद्र की अगुवाई में नगर निगम प्रवर्तन दस्ते ने जाजमऊ पुरानी चुंगी से कब्जे हटाने शुरू किए। छावनी के मुहल्ला कुरियन खपरैला में लोग अपना निर्माण सही होने का दावा कर विरोध करने लगे। इस पर छावनी और नगर निगम की टीम ने फीते से नाप की। रोड पर 13 फीट तक कब्जा था, जिसे तोड़ा गया। काफी समय से खड़े वाहन (छोटा हाथी) को जब्त कर 10 का चालान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed