फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bulldozer ran in Kannauj: Administration demolished SP leader school

कन्नौज में चला बाबा का बुलडोजर: प्रशासन ने ढहाया सपा नेता का स्कूल, कई थानों का पहुंचा फोर्स

Sun, 04 Dec 2022 10:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 04 Dec 2022 10:30 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में सरकारी और गरीबों की जमीनों पर किए कब्जे पर बाबा का बुलडोजर चला। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सपा नेता का स्कूल ध्वस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
bulldozer ran in Kannauj: Administration demolished SP leader school
जेसीबी से स्कूल ध्वस्त कराया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के इंदरगढ़ में सपा नेता जिला पंचायत सदस्य के स्कूल पर प्रशासन का बुलडोजर चला। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में स्कूल के भवन को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार न्यायालय ने सपा नेता पर तीन लाख 30 हजार का जुर्माना भी लगाया। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बहादुरपुर लाख गांव में सपा नेता जिला पंचायत सदस्य दिगंबर सिंह यादव ने ग्राम समाज की 66 सौ वर्गमीटर जमीन पर कब्जा कर अवैध ढंग से चंद्रशेखर आजाद जूनियर हाईस्कूल का निर्माण कार्य कराया था।

विज्ञापन


तिर्वा तहसीलदार नवनीता राय ने स्कूल प्रबंधक दिगंबर सिंह यादव के खिलाफ बेदखली का आदेश पारित किया था। रविवार सुबह होते ही तहसील प्रशासन ने विद्यालय को ध्वस्त करने की तैयारी शुरू कर दी। 10 बजते ही इंदरगढ़, ठठिया और सौरिख थाना पुलिस पहुंच गया। इसके बाद तिर्वा एसडीएम उमाकांत तिवारी, तहसीलदार नवनीता राय, लेखपाल बृजेश अग्निहोत्री पहुंचे। इसके बाद जेसीबी चलाकर प्रशासन ने अवैध स्कूल को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त किया। तहसीलदार न्यायालय ने स्कूल प्रबंधक दिगंबर सिंह यादव के खिलाफ तीन लाख 30 हजार का जुर्माना भी लगाया।

विज्ञापन

अफसरों की खूब रही कृपा, तीन दशक बाद गरजा बुलडोजर
सपा नेता 1988 में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर स्कूल का निर्माण कराया था। क्षेत्र में राजनीतिक हनक के चलते स्थानीय लोग विरोध करने की भी हिम्मत नहीं जुटा पाए। इस दौरान अफसरों की भी सपा नेता पर खूब कृपा रही यही कारण रहा कि 34 साल बाद अवैध स्कूल के भवन पर बुलडोजर गरजा।

बोले सांसद- माफियाओं पर चल रहा बुलडोजर
सपा नेता के अवैध स्कूल के ध्वस्त होते समय सांसद सुब्रत पाठक ने ट्विट किया। इसमें स्कूल ध्वस्त होने की फोटो के साथ कहा कि सपा की सरकार रहते सत्ता की ताकत पर सरकारी और गरीबों की जमीनों पर किए कब्जे पर बाबा का बुलडोजर चल रहा है। कन्नौज की तिर्वा विधान सभा में सपा नेता द्वारा किए कब्जा आज मुक्त करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed