सत्ता की हनक में खड़ी कर ली थी छह मंजिला अवैध इमारत, जांच में सामने अाए ये चाैकाने वाले तथ्य
महताब की निर्माणाधीन इमारत गिरने के बाद ये चाैंकाने वाले त्थ्य सामने अाए हैं -
- महताब ने चुनाव से पहले ही पूरा काम कराने के लिए महज छह माह के अंदर छह मंजिल की इमारत तैयार करवा ली थी। सातवें मंजिल पर स्लेप पड़ने के दाैरान यह हादसा हाे गया।
- जितनी जमीन पर यह सात मंजिला इमारत तैयार किया जा रहा था उसपर कानूनी ताैर पर केवल तीन मंजिल की इमारत ही बनाई जा सकती है।
- निर्माण कार्य के लिए महताब अालम ने नक्शा भी कानपुर डेवलपमेंट बाेर्ड से पास नहीं कराया था।
- स्थानीय लाेगाें का यह भी कहना है कि केडीए इस बिल्डिंग काे खुद जल्द से जल्द बनवाना चाहती थी। इसके लिए केडीए ने माेटी रकम भी वसूली थी।
- नियमाें की अनदेखी कर अवैध निर्माण करना आसान है बल्कि इसे हटवाना टेढ़ी खीर मानी जाती है।
सामने अाया ये चाैकाने वाले तथ्य
- शुरुआती जांच में पता चला कि इमारत का पिलर बेहद कमजाेर अाैर घटिया किस्म का था।
- इसके निर्माण सामग्री भी लाेकल क्वालिटी की थी।
- जल्दबाजी में पिलर और एक स्लैब सूखने से पहले ही दूसरी स्लैब डलवाई जा रही थी।
केडीए वीसी के बड़बाेले बाेल...
घटना के बाद माैके पर केडीए वीसी जयश्री भोज भी पहुंची। यहां उन्हाेंने घटना के लिए जिम्मेदाराें पर कार्रवाई करने की बजाय जांच की घुट्टी दे दी। बाेलीं, पहले जांच करवाऊंगी इसमें अगर किसी की गलती निकलती है ताे उसपर कार्रवाई करूंगी।