{"_id":"69f26fbbec521a8a04000ec6","slug":"build-a-career-with-a-bachelors-degree-in-journalism-and-mass-communication-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1507029-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक कर बनाएं कॅरिअर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक कर बनाएं कॅरिअर
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग छात्रों के लिए मजबूत कॅरिअर विकल्प बनकर उभर रहा है। तीन वर्षीय बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (बीजेएमसी) पाठ्यक्रम के माध्यम से छात्रों को आधुनिक मीडिया जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।
विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी के अनुसार पाठ्यक्रम में कम्युनिकेशन, पब्लिक रिलेशन, एडवरटाइजिंग, फिल्म निर्माण, रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, एंकरिंग, फोटोग्राफी, ग्राफिक डिजाइनिंग, वेब पेज डिजाइनिंग, एनीमेशन और वीएफएक्स जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। छात्रों को पढ़ाई के दौरान न्यूज राइटिंग, पेज मेकिंग, रेडियो प्रोग्राम प्रोडक्शन, टीवी न्यूज और वीडियो प्रोडक्शन का अनुभव भी प्राप्त होता है।
विभाग में दादा साहेब फाल्के ऑडियो विजुअल स्टूडियो, मल्टीमीडिया लैब्स, एडिटिंग सूट्स, स्मार्ट क्लासरूम, न्यूज पोर्टल, यूट्यूब चैनल, कंप्यूटर व फोटोग्राफी लैब, हाई-स्पीड इंटरनेट और इंडस्ट्री ओरिएंटेड सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं। मीडिया प्रोफेशनल्स छात्रों को इंडस्ट्री की वास्तविक चुनौतियों और अवसरों से परिचित कराते हैं।
विज्ञापन
बीएजेएमसी पाठ्यक्रम में 50 सीटें हैं। प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। वार्षिक फीस 31,200 रुपये निर्धारित है। विभाग ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।