{"_id":"5c488ce0bdec220c0c320f7c","slug":"buffalo-dung-became-cause-of-discord","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस ने कर दिया गोबर तो हो गया बवाल, लाठियां चलने पर 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस ने कर दिया गोबर तो हो गया बवाल, लाठियां चलने पर 4 घायल
Thu, 24 Jan 2019 07:18 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Jan 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
डेमो
यूपी के औरैया जिले में कोतवाली क्षेत्र के सराय अमिलिया निवासी प्रवीण कुमार पुत्र बदन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने दरवाजे पर बैठा था, तभी उसकी भैंस ने सड़क पर गोबर कर दिया। इस पर कल्लू, सिंटू पुत्रगण हाकिम सिंह, हाकिम सिंह पुत्र छिदामी लाल, छुन्नी देवी पत्नी हाकिम सिंह निवासीगण सराय अमिलिया आए और गंदगी करने का उलाहना देने लगे।
इस पर उसने जानवरों के गंदगी करने की बात कही और गाली देने से मना किया। विपक्षी लाठी लेकर आए और हमला कर दिया। इससे उसका छोटा भाई लोकेश और टीटू व पिता बदन सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सभी को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।