{"_id":"580cff114f1c1bd975bc1ef2","slug":"buffalo-beaten-by-two-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस पीटने पर दो के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस पीटने पर दो के खिलाफ एफआईआर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के चकेरी में भैंस को पीटकर घायल करने पर पुलिस ने एक युवक सहित अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल होने के साथ ही सींघ टूट गई और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अहिरवां नई बस्ती निवासी शंकर लाल ने बताया कि घर के पास ही उसकी भैंस बंधी थी। भैंस के पास ही शनिवार को मोहल्ले के दीपू सहित अन्य लोगों को जुआ खेलने के दौरान भैंस ने मार दिया।
इससे गुस्साए दीपू ने अपने साथियों के साथ भैंस को डंडे और ईंट से बेरहमी से पीटकर मरणासन्न कर दिया। शंकर लाल ने बताया कि भैंस के घायल होने से उसकी आय का साधन बंद हो गया और इलाज के लिए रुपये भी नहीं है। चकेरी इंस्पेक्टर किशोर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।