फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Budhwa Mangal, Long queues of devotees in Hanuman temples, VIP pass will not work in Panki, 1100 bhandaras

बुढ़वा मंगल: हनुमान मंदिरों में भक्तों की लंबी लाइन, पनकी में काम नहीं करेगा वीआईपी पास, 1100 भंडारे होंगे

Tue, 17 Sep 2024 11:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Sep 2024 11:16 AM IST
सार

Kanpur News: पनकी मंदिर में मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। वहीं, श्री बालाजी मंदिर नेहरूनगर में बुढ़वा मंगल पर बाबा का भव्य शृंगार व संगीतमय सुंदरकांड का पाठ का आयोजन होगा।

विज्ञापन
Budhwa Mangal, Long queues of devotees in Hanuman temples, VIP pass will not work in Panki, 1100 bhandaras
panki mandir - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बुढ़वा मंगल पर मंगलवार को हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। मंदिरों की भव्य सजावट की गई। भक्तों ने मंगला आरती के बाद पहले दर्शन के लिए सोमवार रात से ही लाइन लगा ली थी। वे हनुमान चालीसा का पाठ करते रहे। वहीं, पनकी मंदिर के महंत ने बताया कि इस बार बाबा के दरबार में सभी को भक्त बनकर आना होगा। कोई वीआईपी पास नहीं जारी किया गया है। भीड़ को देखते हुए मेला भी नहीं लगेगा।

विज्ञापन

शहर के प्रसिद्ध मंदिर पनकी धाम, जीटी रोड स्थित दक्षिणेश्वर बाल हनुमान मंदिर, कंपनी बाग चौराहा स्थित संकटमोचन मंदिर, मौनीघाट, श्री बालाजी मंदिर नेहरूनगर व किदवईनगर स्थित सोटेबाबा हनुमान मंदिर में सोमवार को दिनभर बुढ़वा मंगल की तैयारियां होती रहीं। मंदिर को फूल, मालाओं, रोशनी से सजाया गया है। महिला व पुरुष भक्तों को अलग-अलग लाइन में लगकर दर्शन करने की व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन

बुढ़वा मंगल पर मंदिर के बाहर मेला लगाने पर पाबंदी है। मंदिर प्रबंधन ने 200 मीटर दूर दुकानें लगाने को कहा है। पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र दास महाराज ने बताया कि इस बार वीआईपी पास की व्यवस्था नहीं की गई है। सभी को लाइन में लगकर दर्शन करने होंगे। भक्तों के लिए डेढ़ लाख पानी के पाउच की व्यवस्था की गई है। भक्तों को 50-50 की टोली में दर्शन के लिए अंदर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिकेडिंग व भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां
महंत कृष्ण दास महाराज ने बताया कि मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। श्री बालाजी मंदिर नेहरूनगर में बुढ़वा मंगल पर बाबा का भव्य शृंगार व संगीतमय सुंदरकांड का पाठ का आयोजन होगा। श्री बालाजी मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि सुबह मंगला आरती के बाद देर रात तक भक्त बाबा के दर्शन कर सकेंगे। बैरिकेडिंग व भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी हैं।

शहर भर में 1100 भंडारे
शहर भर में बुढ़वा मंगल पर 1100 से अधिक भंडारे होंगे। प्रमुख मंदिरों के बाहर करीब 500 से अधिक भंडारे होंगे। पनकी धाम में 100 से अधिक भंडारे व प्रसाद वितरण होगा। इसके लिए सोमवार को ही भक्तों ने अपने लिए जगह निर्धारित कर ली। कई लोगों ने टेंट भी लगा दिए हैं। गली-मोहल्लों में करीब 600 से अधिक भंडारों का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed