फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Budget will be available after two months and water after six months

Kanpur News: दो माह बाद बजट और छह माह बाद मिल सकेगा पानी

Fri, 27 Dec 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Budget will be available after two months and water after six months
इटावा। हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत टेंडर के अनुसार पैसा न मिल पाने से काम रुक गया है। कई ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन और टंकी निर्माण का काम अधूरा पड़ा हुआ है। इससे लक्ष्य के अनुरूप तय समय पर काम पूरा होता नहीं दिख रहा है। अनुमान है कि पेयजल के लिए लोगों को अभी छह माह तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


टंकियों का निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से हो रहा है। काम को शुरू हुए चार साल बीत गए हैं, लेकिन अभी जिले के 540 चयनित ग्रामों में से 193 गांवों में काम पूरा नहीं हो पाया है। दूसरे फेज के लिए 159 ग्राम पंचायतों के लिए 243 करोड़ बजट की मांग थी , लेकिन मिला सिर्फ 182 करोड़। इस कारण दिसंबर 2024 तक पूरा होने वाला काम अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

इसी तरह तीसरे फेज में जिले के 381 गांवों को शामिल किया गया था, इसके लिए 712 करोड़ बजट की मांग की गई। इसके सापेक्ष अभी तक 213 करोड़ का बजट मिला है। विभागीय सूत्रों के अनुसार फिलहाल अगले दो माह तक बजट मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में दोनों फेजों का काम जुलाई 2025 तक पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed